अच्छे व्यक्ति का चयन!बेहतरी के लिए! प्रसिद्ध यादव।

    


यह काम आसान नहीं है, लेकिन किसी भी व्यक्ति/ प्रत्याशी के बैक ग्राउंड में जाएंगे, तब उसके वर्तमान भी नजर आने लगेगा।

संगति से पहचाने- किसी को पहचानने का सबसे आसान तरीका है। चोर के साथ रहता कि हेराफेरी करने वाले के साथ।

चरित्र से पहचाने- किसी का चरित्र एक दिन में नही बदल जायेगा। बेईमान है , नशाखोर है, दूसरों के घर में तांकझांक ज्यादा करने वाला है।  आस्तीन के सांप तो नही है,झगड़ालू,नमक हराम आदि।

विचारों से- अच्छे लोगों का विचार भी उत्तम होगा।ऐसे लोग शत्रु को भी मित्रवत सम्मान देते हैं।कभी भी किसी को मान मर्दन से बचेंगे। निंदा से दूर रहेंगे, सकारात्मक सोच रखेंगे।जाति ,धर्म से ऊपर उठकर सभी के लिए सोचेगें।

कुशल व्यवहार- अच्छे लोग कुशल व्यवहार के धनी होते हैं।बडों के अभिवादन करना नही भूलते। मातृभक्त, पितृभक्त होते हैं।

मुसीबत में भी डटे रहते हैं- विपरीत परिस्थितियों में किसी के साथ नही छोड़ते।

घमंडी नही होते- अच्छे लोग मिलनसार होते हैं।

भयादोहन किसी को नही करते और झुठ नही बोलते हैं।

संघर्षशील होते हैं, निकम्मे या अलसी नही होते।

जनसरोकार में रुचि रखते हैं।प्रायः ऐसे लोग सभी के प्रिय होते हैं, अहिंसक होते हैं और मुँह से माप तौल कर बोलते हैं।कोई आहत न हो, इसका ख्याल रखते हैं।

प्रगतिशील होते हैं, अन्धविश्वासी, रूढ़िवादी, ढोंगी नही होते है। खुली किताब की तरह कोई भी पढ़ ले,होते हैं।

सहयोगी होते हैं किसी के काम में कभी भी अड़ंगा नही लगाते हैं।मतलबी नही होते, काम निकल जाने पर पहचानते कहाँ? चाहे जीवन में जीत हो पराजय  हो, दुख हो, सुख हो,सम्भाव होते हैं।विश्वासी होते हैं।

किसी को जांचने  परखने के लिए इतना काफी है। इसी आधार पर मार्क्स दें।

10 में 5 से ऊपर तब उत्तम। 5 तब औसत और 5 से कम है तब अधम।इन कसौटियों पर देख लें।प्रत्याशी भी ईमानदारी से अपना स्कोर देख सकते हैं। फिर अगली कड़ी में...


Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !