दहेज़ दानव बिहटा में बहु को हत्या कर बालू में गाड़ दिया!😢😢😢😢
हाय रे इक्कीसवीं सदी के सभ्य , शिक्षित समाज ।दहेज लोभी पैसों के लिए इतने अंधे व नीच हो गया है कि नारी की कीमत मूल्यों से आंकने लगा। गहने व चंद जमीन के टुकड़ों से तुलना करने लगा। अगर दहेज के लिए जिस किसी को भी इस तरह की पैशविक विचार मन में आता है, वो मानव नहीं निश्चित रूप से मानव के रूप में निश्चर है। अग्नि में लिए गए सात फेरे व मंलगलसूत्र भी अगर याद आये तो यह कुकृत्य कोई नहीं कर सकता है। ऐसे दहेज लोभियों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। दुर्भाग्य है कि आज भी समाज में दहेज लोभियों को बड़े आदमी होने की दृष्टि से देखा जाता है ,सम्मान किया जाता है। मृतका बिहटा थाना के श्रीरामपुर गांव निवासी रमेश राय की बेटी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। मृतका कि भाई ने थाने में आवेदन देकर ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 2 साल पहले लेखन टोला निवासी छोटन राय के पुत्र धीरज कुमार के साथ सोनी की शादी हुई थी।
शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष एक कट्ठा जमीन और 10 लाख रुपए के लिए वो बहन को परेशान करने लगे थे। वो अक्सर उसके साथ मारपीट किया करते थे। वो रो-रोकर फोन करती थी। हम व्यवस्था में लगे थे। बातचीत से भी हल निकालने की कोशिश की जा रही थी। 23 अप्रैल को ससुराल वालों ने बहन की हत्या कर दी। 24 को शव बालू घाट में गड़ा मिला। घटना के बाद से पति समेत ससुराल पक्ष के लिए लोग फरार हैं। ऐसी घटनाएं रोंगटे खड़े कर देती है।दहेज लोभी कभी सोचता है कि कोई भी माता पिता अपने जिगर के टुकड़े बेटियों को कितना प्यार से पालते हैं और यथासंभव शादियों में बेटी की खुशहाल रहने के लिए धन दौलत देते हैं लेकिन दहेज लोभियों को प्यार ,सम्मान का पैसों के आगे कोई कीमत नहीं है। मानव से बढ़कर कोई सम्पति नहीं है। हाय रे ढोंगियों !मिट्टी की मूर्ति के आगे नाक रगड़ते हैं और साक्षात आई घर में लक्ष्मी को हत्या कर देती है।

Comments
Post a Comment