सेवा निर्यात बना भारतीय अर्थव्यवस्था का मुख्य स्तंभ!
सेवा क्षेत्र का महत्व !
इसमें कोई संदेह नहीं है कि सेवा निर्यात भारतीय अर्थव्यवस्था का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। यह न केवल विदेशी व्यापार घाटे को नियंत्रित रखने में सहायता कर रहा है, बल्कि रोजगार निर्माण में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है।
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में योगदान: नीति आयोग की नई रिपोर्ट के अनुसार, देश की जीडीपी में सेवा क्षेत्र का योगदान 55% से अधिक है।
रोजगार सृजन: यह क्षेत्र लगभग 18.8 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान करता है।
रोजगार में वृद्धि: पिछले छह वर्षों में, सेवा क्षेत्र ने चार करोड़ अतिरिक्त रोजगार पैदा किए हैं।
विकास दर: देश का सेवा निर्यात 14.8% की चक्रवृद्धि वार्षिक दर (CAGR) से बढ़ रहा है, जो वस्तु निर्यात (9.8%) की वृद्धि दर से काफी अधिक है।

Comments
Post a Comment