ऐसी हरकतें क्यों भाई ? किसकी नज़र लग गई है?

  



अरे मैं तो डर ही गया था कि एकाएक मेरा हाथ पकड़कर कौन खींच रहा है ? पीएम ने सीएम को कहा ।सीएम ने कहा कि हम अपनी उंगली से आपके उंगली मिलाकर देख रहा था । क्यों ? बस यूं ही।मेरी मर्जी । इसके बाद सीएम दोनों हथेलियों को आपस में उंगलियों के सहारे घिरनी बनाकर घुमाने लगे और नीचे पैर भी जोर जोर से हिलने लगी। पीएम के सुरक्षा गार्ड भी इस अवस्था को देखकर चौकन्ना हो गया। यह कोई हास्य परिहास का बिषय न होकर गम्भीर मामला व चिंताजनक स्थिति है। कभी बिल्कुल अनुशासन में रहने वाले व्यक्ति इधर कुछ महीनों से बच्चों जैसी हरकतें, बातें , व्यवहार आदि चिंताजनक है। सीएम को अविलंब किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है। ये कोई सामान्य व्यक्ति नही हैं। इनके आदेश से पूरे बिहार प्रभावित होता है।भाजपा के अल्पमत में होने से देश प्रभावित हो सकता है।नालंदा में इस दृश्य को देखकर हर कोई सकते में है कि  आखिर ये क्या हो रहा है? जब कोई व्यक्ति असमान्य व्यवहार करने लगे,जिसकी किसी की अपेक्षा न हो तो वो व्यक्ति सामान्य स्थिति में है ,संदेह होता है। आगे ऐसा व्यवहार नहीं हो तो जरूर सुकून मिलेगी ।

Comments