ग्लोबल कायस्थ संस्था को मिला महादेवी वर्मा पुरस्कार।प्रसिद्ध यादव के साथ शेयर करें।

 [24/02, 2:35 pm] Patna Prem Kr: ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस का महादेवी वर्मा सम्मान 26 मार्च को 


पटना, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राजनीतिक,आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए ग्लोबल 


कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) का गठन किया गया है।

     राजधानी पटना में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेस जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों की प्रदेश समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज जनता दल यूनाईटेड (जदयू) 


प्रवक्ता और कायस्थ रत्न राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुयी। श्री राजीव रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीतिक,आर्थिक 


एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेस का गठन किया गया है। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस का उद्देश्य सम्पूर्ण कायस्थ समाज को 


संगठित, उन्नत एवं सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि कायस्थों का देश के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ.राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, जय प्रकाश नारायण, बाला साहब ठाकरे , मुंशी प्रेमचंद्र, हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा, खुदी राम बोस, जैसी कई विभूतियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कायस्थ समाज का नाम ऊंचा किया है।

   श्री राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि आगामी 07 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेस की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें देश और विदेश भर के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस आगामी 26 मार्च को महादेवी वर्मा सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी पटना में करने जा रहा है। महादेवी वर्मा सम्मान से उन विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर देश और समाज का नाम रौशन किया है। सम्मानित किये जाने वाले लोगों में कला, संस्कृति, संगीत, फिल्म ,पत्रकारिता समेत अन्य क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हैं। 

   ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेस की बैठक के दौरान जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन ने कहा कि कायस्थ परिवार के सभी लोगों को एक मंच पर लाने की वे हर संभव कोशिश करेंगी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान देंगी। वहीं कला एंव संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देव कुमार लाल और बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा.नम्रता आनंद ने ने अपने प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और सदस्यों के नाम की घोषणा की। इस अवसर पर मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रिद्धिमा श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक, राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू, चेपोफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.के.सहाय, चेपोफ बिहार के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रसाद सिन्हा, आइटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशुतोष ब्रजेश ,कार्यकारी अध्यक्ष कुमार गौरव, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा, कला संस्कृति प्रकोष्ठ की बिहार की अध्यक्ष हैप्पी श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कर्ण, युवा के कार्यकारी अध्यक्ष सुशांत सिन्हा, महासचिव हर्ष सिन्हा, युवा प्रकोष्ठ पटना के अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। महासचिव हर्ष सिन्हा ने इस अवसर पर घोषणा की उनके मार्शल आर्ट इंस्टीच्यूट में गरीब कायस्थ परिवार के बच्चों को नि.शुल्क शिक्षा दी जायेगी। धन्यवाद ज्ञापन मीडिया सेल के राष्ट्रीय सचिव आशुतोष कुमार ने दिया।

[24/02, 2:35 pm] Patna Prem Kr: दीदी जी फाउंडेशन और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने संस्कारशाला प्रशिक्षण केन्द्र का किया उद्घाटन

पटना,  सामाजिक संस्था दीदीजी फाउंडेशन और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के सौजन्य से

 आज यहां संस्कारशाला प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया गया।

   राजधानी पटना के कुरथौल (राजपूताना) फूलझरी गार्डेन में संस्कारकाला प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री रामकृपाल यादव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद, जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन, दीदीजी फाउंडेशन के संरक्षक रालोसपा  के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री बी.के.सिंह ,राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन, श्री विद्यानंद विकल जी ,दीदी जी फाउंडेशन के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर इंजीनियर एवं समाजसेवी भरत सिंह , समाजसेवी श्रीसरयू प्रसाद, समाजसेवी श्रीचुन्नू सिंह, समाजसेवी श्री मिथिलेश सिंह मौजूद थे। संस्कारशाला का उद्घाटक आगंतुक अतथियों ने फीता काटकर किया। इसके अतिथियों को फूल-बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

      इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तीकरण और वंचित समाज के बच्चों की शिक्षा और उनके पूर्ण सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में दीदीजी फाउंडेशन काम कर रही है। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ,डा. नम्रता आनंद के नेतृत्व वाली संस्था दीदी जी फाउंडेशन की इस मुहिम में हर संभव मदद करेगी। वहीं सांसद श्री रामकृपाल यादव, जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन, दीदीजी फाउंडेशन के संरक्षक वी.के.सिंह ने डा.नम्रता आनंद को संस्कारशाला के उद्घाटन के लिये बधाई एवं शुभकामना दी है। 

   दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा.नम्रता आनंद ने बताया कि महिला सशक्तिकरण पहल को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संस्कारशाला में गरीब बच्चे , बच्चियों,और महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, पेंटिंग्स,संगीत,नृत्य, नाटक, मधुबनी पेंटिंग, क्राफ्ट वर्क, कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रशिक्षित प्रशिक्षक के द्वारा दिया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों और सीनियर सिटीजन / वृद्धों के अध्ययन के लिए पुस्तकालय की भी व्यवस्था की गई है।

     इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की ओर से बाल उड़ान एवं राष्ट्रीय सम्मान से अतुल आनंद, प्रेम कुमार,राजेश राज, मास्टर उज्जवल, अखौरी योगेश कुमार, कोमल सोनी, बबलू कुमार, मनोज कुमार, अचला श्रीवास्तव, श्रेया राज समेत कई अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। 

    इस अवसर पर महाराष्ट्र औरंगाबाद से दीदी जी फाउंडेशन के राष्ट्रीय सम्मान से  भी दीदी जी फाउंडेशन के संस्था पिका डॉ नम्रता आनंद , जैनब अंजुम, प्रियंका कुमारी, सुशील कुमार, नीतीश कुमार, कोमल सोनी, नीतू साही, आकाश कुमार, प्रेम कुमार, नियती सौम्या, निरंतरा हर्षा, को भी सम्मानित किया गया।

     समाज सेविका एवं शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद द्वारा इस अवसर पर कुरथौल पंचायत के 70 बुजुर्गों के बीच कंबल एवं साड़ी का वितरण किया गया । नम्रता ने बताया आगे बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम खोलने की योजना को पूरी करने में दीदी जी फाउंडेशन तत्पर है और बहुत जल्द वृद्धों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए एक वृद्ध आश्रम की व्यवस्था की जा रही है।

 इस अवसर पर दीदी जी फाउंडेशन के रंजीत ठाकुर राजकुमार, सूरज कुमार, अंकित कुमार ,राजू कुमार ,अरुण कुमार ,सुशील कुमार ,नीतीश कुमार, प्रियंका कुमारी ,जैनब अंजुम, कोमल सोनी, कुंदन कुमार मल्लिक, बबलू कुमार, शिखा स्वरूप,सुनीता देवी, नीतू साही, मनीषा कुमारी ,जाहिदा नसर, नियति सौम्या, निरंतरा हर्षा, उपस्थित थे एवं कार्यक्रम को  सफल बनाने में लगे थे।



Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !