मदद की कीमत चुकाये सोनू सूद- प्रसिद्ध यादव
सरकार लोगों के लिए मरने जीने के लिए खुद के भरोसे छोड़ दिया और सोनू सूद जरूरत मन्द को मदद करने लगे तब निठल्ले, निक्कमी सरकार को आंखों में खटकने लगे। अगर कानून निष्पक्ष अपना काम करती है तब यह बताना चाहता कि मंदी में अमित शाह के बेटे कम समय में हीं 16 हजार गुणा मुनाफा कैसे कमा लिया। भाजपा अपने चंदा के स्रोत नही बता रही है। कहाँ गयी इडकी पारदर्शिता? सवाल तो उठेंगे ही।
लॉकडाउन के दौरान मुश्किल में फंसे लोगों की मदद कर एक फरिश्ता बनकर उभरने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स ने छापा डाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में उनसे जुड़ी एक कंपनी पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इनकम टैक्स अधिकारी सोनू सूद से जुड़े छह जगहों की जांच कर रहे हैं, जिसमें उनका मुंबई में घर और कार्यालय भी शामिल है। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है, "सोनू सूद की कंपनी और लखनऊ की एक रियल एस्टेट फर्म के बीच हालिया सौदा जांच के दायरे में है। इस दौरान टैक्स चोरी का शक है। इसी के चलते जांच अभियान शुरू किया गया है।"
आप प्रमुख से मिलने के बाद अटकलें तेज
सोनू सूद के लोगों की मदद करने की वजह से वे उनके लिए मसीहा बन चुके हैं। रातों रात उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। यही वजह है कि कई राजनीतिक पार्टियों ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश भी की। मगर हर बार अभिनेता ने राजनीति से दूर रहने का मन बनाया। मगर हाल ही में उन्होंने आप प्रमुख के साथ उनकी मुलाकात की है। ऐसे में उन्हें लेकर अटकलें तेज हो गईं हैं। अफवाह है कि वह अगले साल पंजाब का चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Comments
Post a Comment