कमजोर वर्गों के मसीहा थे धनिक लाल मंडल ! -प्रसिद्ध यादव।

    


अतिपिछड़ा समाज से आने वाले धनिक लाल मंडल कमजोर वर्गों के मसीहा थे। उनकी सादगी और वेवाक वाणी को लोग आज भी नहीं भूल पाते हैं। अपने राजनीतिक जीवन में समाज के कमजोर वर्गों के लिए आवाज बुलंद करना वे कभी नहीं भूलते थे। कमजोर वर्गों में शैक्षणिक उत्थान कैसे हो, वे इस दिशा में भी काफी सक्रिय रहा करते थे। लौकही के पीपरौन में उनके नाम पर एक हाई स्कूल भी है।वे लौकहा विधानसभा का प्रतिनिधित्व किए। उनके राजनीतिक पकड़ के कारण उनकी पुत्रवधू रागिनी देवी क्षेत्र संख्या 42 से जिला पार्षद बन,जिप अध्यक्ष बनी थी। इधर 2020 में राजद के टिकट पर उनके पुत्र भारत भूषण मंडल लौकहा से विधायक बने। वे फुलपरास के बेलहा में जन्म लिए, लेकिन उनका राजनीतिक क्षेत्र लौकहा रहा। लौकहा विधानसभा की जनता उन्हें आज भी याद करते हैं।

धनिक लाल मंडल का जन्म 30 मार्च 1932 को बिहार के मधुबनी जिले के बेल्हा में हुआ था। वह छात्र कांग्रेस के एक सक्रिय सदस्य थे और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के लिए दरभंगा के जिला स्कूल से निकाल दिए गए थे। आजादी के बाद वे समाजवादी आंदोलन में शामिल हो गए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई (एम.ए., एलएलबी) पूरी करने पर वे संस्थापक सदस्य के रूप में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (1956) में शामिल हो गए। 1957 में वे बिहार में सोशलिस्ट पार्टी के सचिव बने। 1959 में वे सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव बने। उन्होंने 1962 में समकेत सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया। वह 1967, 1969 और 1972 में तीन बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गए। वह 1967 में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने 1974 में बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और श्री जय प्रकाश नारायण के ‘सम्पूर्णक्रांति आंदोलन‘ में शामिल हो गए। उन्होंने 1975-76 में राष्ट्रीय आपातकाल लगाने के खिलाफ काम किया। श्री मंडल 1977 में लोकसभा के लिए चुने गए और जनवरी 1980 तक गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वे 1980 में दूसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए। श्री मंडल ने मधुबनी में स्वयंसेवी संगठनों जैसे मधुबनी जिला समग्र विकास संस्थान और शिक्षा समाज न्यास की स्थापना की। उन्होंने हरिजन सेवक संघ, बिहार (1980-84) के अध्यक्ष और भारत के हरिजन सेवक संघ के सदस्य के रूप में कार्य किया। 1992 में उन्हें राष्ट्र के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। श्री मंडल ने 7 फरवरी, 1990 से 14 मई, 1995 तक हरियाणा के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उन्हें मई 1993 से जून 1993 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार भी मिला। मंडल जी का अवसान अपूर्णीय क्षति है।

Comments

Popular posts from this blog

चुनाव आयोग विलम्ब से वोटिंग प्रतिशत बताया! वोटरों की संख्या क्यों नहीं बताते?

शिवहर में आनंद मोहन भाजपा विधायक जायसवाल को तू कहने पर जायसवाल भड़के !

पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव पंचतत्व में हुए विलीन !