नेहरू एक राजनेता व लेखक ! प्रसिद्ध यादव।
एकबार मुझे नैनी जाने का मौका मिला था। इलाहाबाद से नैनी जेल देखने गया था जहां नेहरू अपनी पुत्री इंदिरा गांधी को पत्र लिखे थे।ऐसे अनेक पत्र लिखे थे लेकिन मैं चौथी या पांचवीं कक्षा में ' पुत्री के नाम पिता का पत्र' कहानी पढ़ा था। पत्र के दाहिने ऊपर नैनी जेल लिखा हुआ था।यही यादाश्त मुझे नैनी खींच लिया था। जेल के अंदर नही जाने दिया लेकिन उसके चाहरदीवारी को स्पर्श किया था और नेहरू जी की अनुभूति किया था। नेहरू बैरिस्टर थे. खूब अमीर परिवार था उनका. ऐसा परिवार, जिन्हें खानदानी रईस कहा जाता है. गांधी के असर में नेहरू फ्रीडम स्ट्रगल में शामिल हुए. 1922 में पहली बार जेल जाने और 1945 में आखिरी बार रिहा होने के बीच वो कुल नौ बार जेल गए. सबसे कम 12 दिनों के लिए. सबसे ज्यादा 1,041 दिनों तक. ऐसा नहीं कि राजनीतिक बंदी होने के नाते जेल में बड़ी अच्छी सुविधाएं मिलती हों. वो अंग्रेजों की जेल थी और उनकी सजा में सश्रम कारावास भी था. कैदी नं0 4126 के नाम चर्चित देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने लखनऊ की जिला जेल में रहकर डिस्कवरी आफ इंडिया समेत कई पुस्तकें लिखी थीं। उन्होंने क्रान्तिकारियों के साथ मिलकर इसी जेल से अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग शुरू की। जेल में सभी उन्हें कैदी नं0 4126 के नाम से पुकारते थे। वह लखनऊ की जेल में 403 दिन बंद रहे। हालांकि वर्ष 2009 में पुरानी जेल को ध्वस्त कर गोसाईंगंज में नई जेल स्थापित कर दी गई। प्रदेश की जेलों की पुरानी और यादगार चीजें संजोकर जेल मुख्यालय के संग्रहालय में रखी गईं हैं। वर्ष 1860 में स्थापित जिला जेल में उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक पंडित नेहरू तीन बार लखनऊ जेल में बंद हुए। लखनऊ जेल में उन्हें राजद्रोह भड़काने समेत कई मामलों में बन्द किया गया था। उनके साथ केशवदेव मालवीय सहित बाबू पुरषोत्तम दास टंडन, शांति स्वरूप और उमाशंकर दीक्षित समेत दर्जनों क्रान्तिकारी पहले से ही बन्द थे। पंडित नहेरू ने क्रान्तिकारियों के साथ मिलकर जेल से आजादी की जंग शुरू की थी। जेल में रहते हुए पंडित नेहरू ने अंग्रेजों के प्रति खिलाफत जारी रखी। पंडित नेहरू ने जेल में रहते हुए डिस्कवरी ऑफ इंडिया, विश्व इतिहास की एक झलक और पिता के पत्र पुत्री के नाम सहित कई चर्चित पुस्तकें लिखीं। लखनऊ जेल से पंडित नेहरू बेटी इंदिरा गांधी को पत्र लिखते थे। जिसमें विश्व के बारे में जिक्र किया था। इन्ही पत्रों का संकलन कर विश्व इतिहास की एक झलक (ग्लिम्पस आफ वर्ल्ड हिस्ट्री) पुस्तक लिखी थी।
Comments
Post a Comment