बीस सूत्री अध्यक्ष पद संगठन अध्यक्ष को नहीं मिलना चाहिए। - प्रसिद्ध यादव।
The words of a man's mouth are deep waters;
बीस सूत्री अध्यक्ष पद के लिए संगठन के अध्यक्ष के लिए मारामारी है। अगर किसी राजनीतिक दल के अध्यक्ष प्रखंड स्तर पर बीस सूत्री के अध्यक्ष होते हैं तो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष को मुख्यमंत्री होना चाहिए, लेकिन राज्य स्तर पर इसके अध्यक्ष सीएम होते हैं। जिला बीस सूत्री के अध्यक्ष कोई न कोई मंत्री होते हैं। एक व्यक्ति एक पद के नियम का घोर उल्लंघन होता है और राजनीति दल के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भी होता है। जदयू का प्रचलन था कि जो अध्यक्ष होता था वही प्रखंड में बीस सूत्री के अध्यक्ष होता था लेकिन राजद में यह बात नहीं थी।अब महागठबंधन की सरकार है और गठबंधन के साथी प्रखंड स्तर पर बीस सूत्री अध्यक्ष के लिए मारामारी करेंगे। राजनीति में कौन आदमी कब क्या बन जायेगा ? कोई मापदंड नहीं होता है, जो ज्यादा गणेश परिक्रमा किया वो सफल रहा।हालाँकि तेजस्वी यादव ने कई बार तेजस्वी यादव ने बताया है कि गणेश परिक्रमा करने वाले कि नहीं चलेगी।ये समय पर मालूम हुआ कि कितना इम्प्लीमेंट हुआ। अध्यक्ष को बीस सूत्री अध्यक्ष बनने की शोर में मैं बुरी तरह फंस गया हूँ। हमारे फुलवारी में राजद प्रखंड अध्यक्ष की अवधि सशर्त 6 महीने की थी ,जिसकी तटस्थता मैं और कुछ वरिष्ठ साथियों ने किया था।अवधि 31 मार्च को समाप्त हो गई, लेकिन वो अभी खुद कंटिन्यू हैं।मेरे ऊपर कई बार दबाव पड़ा कि पुराने वाले पद छोड़ें।मैं कई बार कमिटमेंट याद दिलाया और इसे इम्प्लीमेंट करने को कहा ,लेकिन आज एक बात सामने आई कि सारी माया बीस सूत्री अध्यक्ष बनने के लिए है। संगठन में सभी मित्र हैं लेकिन मेरे सामने धर्म संकट है कि मैं ऐसी मध्यस्थता क्यों किया कि जब मेरी बात को अनसुनी कर दी गई। इस संबंध में वर्तमान जिला अध्यक्ष दीनानाथ यादव, पूर्व अध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से सलाह लिया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।मेरे जैसे आदमी को ऐसी घटिया मानसिकता के बीच राजनीति करना अच्छा नहीं लगता है। अब दल के किसी राजनीति कार्यक्रम में दल की हैसियत से मेरी उपस्थिति नही होगी और ना ही मुझे कोई कार्यक्रम की जानकारी दें।The words of a man's mouth are deep waters; याद रखें।
Comments
Post a Comment