शिव मंदिर में सावन संकल्प अभियान के तहत लिया गया संकल्प

 


पटना। भारत तिब्बत सहयोग मंच दक्षिण बिहार प्रांत के अध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में वीरचंद पटेल पथ विधायक फ्लैट पटना स्थित शिव पार्वती हनुमान मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक, पूजन आदि कर संपूर्ण देश के प्रांतों में चल रहे सावन संकल्प अभियान के तहत उपस्थित अधिकारियों द्वारा संकल्प लिया गया।

  इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय मंत्री शिवाकांत तिवारी की विशेष उपस्थिति रही।

 मौके पर प्रांत महामंत्री डॉ मुकेश कुमार ओझा ने संकल्प पत्र पढ़कर संकल्प दिलाया. संकल्प लेकर सभी सदस्यों ने महादेव से उनके मूल निवास स्थान कैलाश मानसरोवर को दुष्ट चीन के कब्जे से मुक्त होने के लिए आशीर्वाद मांगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल श्रीवास्तव ,महिला विभाग अध्यक्ष रिना वर्मा, संतोष दुबे ,ओमप्रकाश मनोज, डॉक्टर अभिषेक यादव, पंडित अवधेश झा, सोनू कुमार, रामबाबू,मनीष झा उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

एक परिवार की पुकार: रामलड्डू की सकुशल वापसी के लिए सरकार से गुहार !😢प्रो प्रसिद्ध कुमार।

एक गर्मजोशी भरा स्वागत: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए कुलपति ने वित्त रहित शिक्षक महासंघ से की मुलाकात !-प्रो प्रसिद्ध कुमार।