उत्कर्ष यादव ने संघ लोक सेवा परीक्षा 2024 में 32वीं रैंक हासिल की है।
शिक्षा में ही ताकत है, पद, प्रतिष्ठा सब कुछ है। साधारण परिवार से आने वाले उत्कर्ष यादव ने अपने मेहनत ,संघर्ष के कारण आज संघ लोक सेवा जैसी परीक्षा में सम्मान जनक स्थान लाकर एक नजीर पेश किया है। अब तो पाखंड,ढोंग,अंधविश्वास को छोड़ें ।जीवन भर गुलामी करते करते मर जायेंगे और आने वाली पीढ़ियों को भी इसी में धकेल देंगे। कोई चमत्कार ,किसी मूर्ति ,किसी तंत्र मंत्र से कुछ नहीं होता है सिर्फ लोगों को पागल बनाया जाता है और खुद बनता है। आडम्बर को लात मारिये और जो ऐसा करता है, उसे भी।
उत्कर्ष यादव के बारे में जानें -
वह राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र के हमीदपुर गांव के रहने वाले हैं। यह उनका चौथा प्रयास था जिसमें उन्हें सफलता मिली। उन्होंने 2021, 2022 और 2023 में भी परीक्षा दी थी लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। उनके बड़े भाई देवेंद्र यादव 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में दौसा के जिला कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। उत्कर्ष ने आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने कुछ समय तक एक निजी कंपनी में भी काम किया। वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। उनके पिता दयाराम यादव गांधीधाम (गुजरात) में रेलवे में कार्यरत हैं।
उनकी सफलता पर उनके गांव में जश्न का माहौल है।
हार्दिक बधाई!👌👌
#utkarsh yadav@rajsthan.
Comments
Post a Comment