ट्रिलियनेर युग: लोकतंत्र के लिए एक चेतावनी!

   


मस्क के 'ट्रिलियनेर' बनने पर यह तकनीकी प्रगति की चकाचौंध के पीछे छिपे बड़े खतरे की ओर इशारा करता है। जब किसी एक व्यक्ति या कंपनी का प्रभाव अंतरिक्ष, एआई (AI) और वैश्विक संचार पर इस कदर बढ़ जाए कि सरकारें भी उन पर निर्भर होने लगें, तो यह लोकतंत्र के लिए एक गंभीर चेतावनी है। इतिहास गवाह है कि जब-जब एकाधिकार  बढ़ा है, आम जनता के अधिकार सीमित हुए हैं। यह चिंता बिल्कुल जायज है कि तकनीक की रफ्तार के सामने हमारी नियामक संस्थाएं  बहुत पीछे छूट गई हैं। यदि समय रहते इन तकनीकी दिग्गजों की असीमित शक्ति पर अंकुश लगाने के नियम नहीं बने, तो भविष्य में नीतियां जनता नहीं, बल्कि चुनिंदा ट्रिलियनेर तय करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

एक परिवार की पुकार: रामलड्डू की सकुशल वापसी के लिए सरकार से गुहार !😢प्रो प्रसिद्ध कुमार।

एक गर्मजोशी भरा स्वागत: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए कुलपति ने वित्त रहित शिक्षक महासंघ से की मुलाकात !-प्रो प्रसिद्ध कुमार।