1 वर्ष में 900 ब्लॉग मैं पोस्ट किया- प्रसिद्ध यादव
30000 से अधिक वियूर 7 देशों इंडिया, अमेरिका, जापान, पाकिस्तान सहित अन्य देशों के लोगों ने पढ़ा। सबसे ज्यादा राजनीति पर 150 ब्लॉग लिखा, साहित्य में कविता, कहानी, नाटक, फ़िल्म, क्राईम, जीवनी आदि विषयों पर बखूबी लिखने का प्रयास किया। हर रोज करीब औसतन ढाई ब्लॉग लिखा। करीब 1000 पन्नों की एक किताब हो गई है। ये विशुद्ध रूप से बिना पैसा कमाने वाला काम है, लेकिन हर काम पैसों के लिए नही होता है। अगर मेरे ब्लॉग पढ़ने से मन मस्तिष्क पर प्रभाव पड़ा और कुछ बदलाव हुआ तब मेरा ये कठोर श्रम सार्थक है। इस काम को करने के लिए मेरे पास कोई हैंड नही है, क्योंकि मै इतना समर्थवान नही हूँ। मैं ग्रामीण परिवेश में रहता हूँ, इसके बावजूद खुद से सीखकर दुनिया के साथ टेक्नोलॉजी के दुनिया में साथ चलने का दुःसाहस किया है। 55 साल में भी इतनी ऊर्जा आपके स्नेह से मिलता है।मैं ब्लॉग से एक स्वरूप गढ़ रहा हूँ और आप सभी इसके सहचर हैं। आप सभी पाठकों को कोटि कोटि प्रणाम!
Comments
Post a Comment