एजाज और रितु राजद के प्रवक्ता बनाये गये। प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।
पटना 28 जून 2021 ; राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी के कार्यकलापों और विभिन्न विषयों पर पार्टी की सोच और विचारधारा को और भी मुखर रूप से मीडिया के सामने रखने के लिए अपने प्रवक्ताओं की टीम में पार्टी के दो अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है।
उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह द्वारा आज एजाज अहमद और रितु जायसवाल को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है।
श्री गगन ने बताया कि एजाज अहमद पहले भी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। वहीं रितु जायसवाल गत विधानसभा चुनाव में सीतामढी जिला के परिहार विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुकी हैं।
इन दोनों के मनोनयन पर राजद के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रशन्नता व्यक्त की है।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ,राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ,प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी ,महासचिव निराला यादव ,डॉक्टर प्रेम कुमार गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर कार्यालय सचिव चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।
चित्तरंजन गगन
प्रदेश प्रवक्ता राजद बिहार
Comments
Post a Comment