घोड़ा दूल्हे को दुल्हन के घर जाने के बजाय कुआँ में लेकर कूदा।प्रसिद्ध यादव।

     पटाखे छोड़ने का दुष्परिणाम ! आप भी दीवाली में पटाखे न छोड़े।


उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक अलग ही घटना देखने को मिली है। गोंडा के एक गांव में बारात दुल्हन को लाने के लिए तैयार थी। सजाधजा दूल्हा घोड़ी पर चढ़ चुका था। गाजे-बाजों का शोर सुनाई दे रहा था। सभी बाराती तैयार होकर नाचने के लिए तैयार थे। अब रस्मों के अनुसार दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर कुएं की परिक्रमा करनी थी। 

रिवाजों के अनुसार रस्म शुरू हुई। तभी बारात में किसी ने पटाखा दाग दिया। पटाखे की आवाज से दूल्हे की घोडी बिदक गई। ऐसे में वहां अफरा-तफरी मच गई। बिदकी घोड़ी को घोड़ी वाला संभाल पाता उससे पहले ही घोड़ी ने दूल्हे सहित कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। हंसी-खुशी के माहौल में एकदम से परेशानी का साया छा गया।

दरअसल, घुड़चढ़ी की रस्म के बाद दूल्हे को घोड़ी पर बैठकर कुएं के फेर लगाने थे। लेकिन बिदकी घोड़ी ने रंग में भंग कर दिया। किसी तरह जेसीबी मशीन के जरिए घोड़े और दूल्हें को रस्सी के जरिए कुएं सेेेे बाहर निकाला गया। 

Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !