दानापुर के अनमोल रत्न दीपक मेहता को खो दिया- सनोज यादव। प्रसिद्ध यादव।

     




 जदयू नेता व दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष की निर्मम हत्या पर दानापुर में शोक की लहर है। सुबह से ही स्व  मेहता की आवास  नासरीगंज पर नेताओं सहित आम लोगों को आना जाना लगा रहा और लोग अपने चहेते को अंतिम दर्शन करते रहे। साथ ही शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा अस्पताल से लेकर अंतिम यात्रा तक शामिल हुए। वही बिहार भाजपा नेता सनोज यादव दानापुर मेहता के आवास पर जाकर शोक प्रकट किया। सनोज यादव ने बताया कि दीपक मेहता दानापुर के एक अनमोल रत्न थे। इन्होंने मुख्यमंत्री से अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार एवम कानूनी कार्यवाही की मांग की है।मेहता एक कुशल व्यवहार के नेता थे। इनकी भरपाई असम्भव है।

Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

एक परिवार की पुकार: रामलड्डू की सकुशल वापसी के लिए सरकार से गुहार !😢प्रो प्रसिद्ध कुमार।