संजय जायसवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।- ललन सिंह।
भाजपा और जदयू साथ मिलकर सरकार चला रही है और अपनी ही सरकार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल का सरकार के विधि व्यवस्था पर सरकार सवाल उठाने से यहां के लोग सकते में है कि आखिर हकीकत क्या है? अगर बिहार में जब नेता सुरक्षित नहीं है तो आमजन सुरक्षित कैसे रहेंगे? क्या भाजपा बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश करेगी?कभी नहीं। ये केवल बयानवीर हैं।बयान देकर जनता को दिग्भ्रमित करेंगे। बिहार में नरेंद्र मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में मचे बवाल को लेकर सत्ताधारी बीजेपी और गठबंधन साथी जेडीयू में सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां नीतीश कुमार की जेडीयू ने इस योजना को लेकर केंद्र सरकार से पुनर्विचार करने के लिए कहा तो वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने सिर्फ भाजपा को टारगेट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठा दिया। अब जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने जवाब देते हुए कहा है कि संजय जायसवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
ललन सिंह ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार गुड गवर्नेंस के लिए जाने जाते हैं। वो जानते हैं कि कैसे सरकार चलती है। ललन सिंह ने आगे कहा कि प्रशासन आखिर संजय जायसवाल को क्यों टारगेट करेगा। ललन सिंह ने आगे संदेश देते हुए कहा कि संजय जायसवाल इस मामले में लोगों को समझाएं, जेडीयू को नहीं। नीतीश कुमार को सब पता है कि सरकार कैसे चलती है।
ललन सिंह के बयान से पहले संजय जायसवाल ने कहा कि सुनियोजित ढ़ंग से साजिश करते हुए बिहार को बदनाम किया जा रहा है। इस विरोध में पुलिस की भूमिका ठीक नहीं रही है।इतनी तल्खी के बाद क्या दोनों अलग अलग होंगे।नहीं।साथ रहेंगे सत्ता का सुख भोगने में कभी कभी कष्ट उठाना पड़ता है, लेकिन सत्ता की मलाई सब कष्ट दूर कर देता है।
Comments
Post a Comment