सुशील मोदी जी सकारात्मक राजनीति क्यों नहीं?-प्रसिद्ध यादव।
मोदी जी आप राजनीति के संघर्षशील ,जानकर राजनीतिज्ञ हैं।आप भाजपा के वरिष्ठम नेताओं में से एक हैं। अभी केंद्र में जितने शीर्ष नेतृत्व में है, उनसे आप ज्यादा वरिष्ठ योग्य है, फिर भी हाशिये पर ।कभी सोचे हैं?ऊपर वाले कि मेहरबानी है कि आप मा आडवाणी, जोशी जी जैसे मार्गदर्शन में नही गये हैं।लेकिन आप 2024 में चले जायेंगे। आप जितने विरोधी पर हमलावर हैं,बात बात पर मानहानि यही भाजपा शीर्ष की खटकती है।आप हाशिये पर हैं इसके लिए विपक्ष जिम्मेवार नही है, खुद हैं।अगर आपको लगता है कि विपक्ष पर हमलावर होकर शीर्ष भाजपा प्रसन्न हो जायेगी तो ये आपकी भूल है इसके उल्टे वो नाराज होती है। शीर्ष नेतृत्व जानती है कि इनके नकारात्मक विचारों से विरोधियों को फायदा होता है। आपकी नीतीश कुमार से यारी किसी से छुपी हुई नही है और यही यारी बिहार में भाजपा को बहुत पीछे धकेल दिया। आप 1974 मे देश के आपातकाल में जेपी के साथ बड़ोदरा में मंच से भाषण दिया था और उस भाषण को सुनने के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह बस से हाफ पैंट पहनकर दर्शक के रूप में आये थे।आपसे मिलने के लिए लालायित थे,लेकिन आप नही मिले थे और आज आप कहाँ है और वेलोग देश चला रहे हैं।आडवाणी की सोमनाथ से अयोध्या रथ यात्रा में नरेंद्र मोदी कहाँ थे?और आप कहाँ थे।नित्यानंद राय आपके सामने एक साधारण कार्यकर्ता थे,आज कहाँ है और आप?आप लाख प्रयास कर लें लेकिन शीर्ष नेतृत्व आपको भाव देकर अपनी राजनीति चौपट नही करेगी।अब आप भाजपा के यूज एंड थ्रो हैं।आप कभी अनंत सिंह के सामने बैठने की हिम्मत नहीं करते थे,आज उनसे लड़ने चले हैं।आप कट्टर हिंदू की राजनीति में सफल नहीं हो सकते क्योंकि खुद क्रिश्चियन से शादी किये हैं। आप बिहार के मूलतः नही राजस्थान के हैं तो यहाँ के बागडोर मिलना असम्भव है, जैसे आडवाणी जी पाकिस्तान के थे।यशवंत सिन्हा, शत्रुध्न सिन्हा जैसे स्वाभिमानी होकर राजनीति करना चाहिए था लेकिन लटके हुए हैं तो झटके ही खाएंगे। तेजस्वी जी के मामलों में बड़ी शर्मिंदगी हुई होगी।अब मार्गदर्शन मंडली में आप जल्द जाएंगे।
Comments
Post a Comment