पुनपुन श्रीपालपुर में धार्मिक आयोजन में दीवार गिरने से 40 से अधिक घायल।

    


     कबीर माला पहर्या कुछ नहीं,गाठि हिरदा की खोइ।

        हरि चरनौं चित्त राखिए,तौ अमरापुर होइ।। 

कबीरदास जी इस दोहे में कहते हैं कि मनुष्य माला पहनता है, सर मुंडवाता है, तरह-तरह के दिखावे करता है,भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वांग रचता है ।यह सब करते हुए भी उसके हृदय में वासना, लालच, छल, कपट होता हैैै वह दूसरों के बारे में बुरा सोचता है दूसरों की बुराइयांं करता है,वह बाहर से खुद को अच्छा दिखाता है परंतु उसके दिल में खोट होती है। कबीर ऐसे पाखंडीी भक्त को समझाते हुए कहते हैं की लकड़ी की माला फेरने या सिर मुंडवाने की बजाय उसे अपने मन को साफ तथा निर्मल करना चाहिए मन और हृदय में परिवर्तन लाना चाहिए अन्यथा यह सब नाट्कीय उपक्रम बेकार साबित होंगे तथा मनुष्य को अमृत्व की प्राप्ति तभी होगी जब वह भगवान के चरणों में अपने आपको सच्चे मन से अर्पित कर दें।

 कबीर केसों कहा बिगाड़ियां, जे मुडै सौ बार

मन कौ काहे न मूंडिए,जामै बिषै बिकार।। 

कबीरदास जी इस दोहे में कहते हैं कि लोग भिन्न भिन्न प्रकार के आडंबर रचते हैं, ढोंग करते हैं, कोई माला पहनता है तो कोई बली चढाता है, तो कोई अपने बालों को मुडवाता है, कबीरदास जी इन व्यक्तियों को समझाते हुए कहते हैं कि उसके केसो(बालों) ने उनका क्या बिगाड़ा है जो वह उसे बार-बार मुंडा देते हैं। यह सब तो दिखावा है दूसरों को दिखाने के लिए। सबसे जरूरी है अपने मन को मोड़ना, मन को मनाना जिसमें सबसे ज्यादा बुराइयां भरी हुई है। हम इतना कुछ करते हैं फिर भी हमारा मन हमें नचाता रहता है, हम खुश नहीं रहते, हैं मन शांत नहीं रहता। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने मन को खत्म कर दें, क्योंकि जब तक यह रहेगा तरह-तरह की बुराइयां मन में आएंगी। ऐसी ही आडम्बरों के कारण इधर दो महीने में सैंकड़ों लोग असमय काल कल्वित हो गए । आज पुनपुन की घटना भी इसी कड़ी में हुई।

      पटना जिले में पुनपुन थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव के समीप बुधवार को एक दीवार के अचानक ढह जाने से करीब 40 लोग घायल हो गए।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजीव मिश्रा ने  बताया कि पुनपुन इलाके में एक घर की दीवार गिरने से कम से कम 40 लोग घायल हो गए। यह घर श्रीपालपुर इलाके के नीरज कुमार का है और यह घटना उस समय हुई जब घर में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।

मिश्रा ने बताया कि सुबह शुरू हुए इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कुमार के घर करीब 100 लोग पहुंचे थे जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए।

एसएसपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अंधभक्ति में इतना लीन की सामने मौत भी दिखाई नहीं दी।आयोजकों पर  अविलंब कार्यवाही करनी चाहिए।


Comments