वेतन, पेंशन और बकाये अनुदान की मांगों को लेकर 'वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा' का जनसंपर्क अभियान शुरू !

   

Mlc के साथ वित्त रहित के नेतागण। 

 विधान परिषद सदस्य प्रो० नवल किशोर यादव ने दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन! 

पटना। शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन, पेंशन तथा बकाये अनुदान के महत्वपूर्ण सवालों को लेकर आज से 'वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा' का व्यापक  जनसंपर्क अभियान प्रारंभ हो गया है। अभियान  के पहले दिन मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य प्रो० नवल किशोर यादव से मुलाकात की और अपनी गंभीर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

इस मुलाकात के दौरान लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय सदस्य प्रो० नवल किशोर यादव ने मोर्चा को पूरी तरह आश्वस्त किया है कि मुख्यमंत्री के स्तर से बकाया अनुदान का भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने वेतन और पेंशन से जुड़े मामलों पर भी शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कराने का दृढ़ आश्वासन दिया है।

मोर्चा के नेतृत्व ने यह साफ कर दिया है कि अपनी जायज मांगों को लेकर उनका यह संघर्ष और घेराव अभियान कल भी पूरी एकजुटता के साथ जारी रहेगा।

आज के इस घेराव व धरना अभियान में वित्त रहित मोर्चा के अध्यक्ष मंडल के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

प्रो०  रामबिनेश्वेर् सिंह 

जयनारायण सिंह मधु 

विन्देश्वरी प्रसाद सिंह यादव

शंभु कुमार सिंह

रामनरेश पांडेय

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

80 करोड़ की संपत्ति के मालिक पद्मश्री का वृद्धाश्रम में हुआ देहांत, बेटे-बेटी ने मुंह मोड़ा !😢😢

बिहार मतदाता पुनरीक्षण स्थिति रिपोर्ट: एक गहन विश्लेषण !-प्रो प्रसिद्ध कुमार , अर्थशास्त्र विभाग Rlsy college, Anisabad , Patna.