नशा-मुक्त युवा से ही संभव है विकसित भारत का निर्माण: राम लखन सिंह यादव कॉलेज में आयोजित हुआ विशाल जागरूकता जुलूस!
पटना, 05 अगस्त 2026:
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार आज राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद, पटना-2 के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा "नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" विषय पर एक विशेष जागरूकता अभियान एवं भव्य जुलूस का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रांगण में राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति के साथ कॉलेज प्रांगण से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर अनिसाबाद गोलंबर तथा चितकोहरा गोलंबर होते हुए पुनः कॉलेज प्रांगण लौटकर संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशा-मुक्त समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण से जुड़े नारों के माध्यम से जन-सामान्य को जागरूक किया।
कार्यक्रम के समापन सत्र में NSS के कॉर्डिनेटर प्रो. प्रसिद्ध कुमार के नेतृत्व में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने समाज को नशा-मुक्त बनाने और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेते हुए शपथ-पत्र पढ़ा।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद एवं उप-प्राचार्या प्रो. कुमारी संगीता ने युवाओं को नशे की लत से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों में डॉ. शंकर प्रसाद शाह, प्रो. बी.डी. यादव, प्रो. वीरेंद्र सिंह, प्रो. डॉ. पारस नाथ यादव, प्रो. कुमारी सुंदरम, गुड़िया कुमारी, प्रो. रामजीवन यादव, प्रो. रमेश कुमार, डॉ. श्री भगवान सिंह यादव, प्रो. रोहित, प्रो. आरती कुमारी, डॉ. प्रो. एकता सिंह, प्रो. तेजस्विनी कुमारी, प्रो शिल्पा कुमारी, प्रो. अभय कुमार, प्रो. हरेंद्र कुमार, प्रो. कुमारी एकता, प्रो. अमित, प्रो. मनीष कुमार भारती तथा प्रो. रोहित भारती , प्रो ममता कुमारी, प्रो शैलेंद्र कुमार रंजन, , प्रो परिवेश शाह, प्रो दीक्षा श्री, प्रो अशोक यादव, प्रो अवधेश कुमार, प्रो अरुण कुमार,इंदुभूषण प्रसाद, पूनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।






Comments
Post a Comment