Posts

Showing posts from March, 2021
Image
 प्रिया मल्लिक को मिला महादेवी वर्मा सम्मान। प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।  पटना, 01 अप्रैल ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के सौजन्य से महान कवियत्री और सुविख्यात लेखिका महादेवी वर्मा की जयंती 26 मार्च के अवसर  पर पार्श्वगायिका प्रिया मल्लिक को महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया किया गया।          जीकेसी के सौजन्य से राजधानी पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्श्वगायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय देने के लिये प्रिया मल्लिक को महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रिया मल्लिक जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद और जीकेसी की प्रबंध न्यासी  श्रीमती रागिनी रंजन के प्रति आभार प्रकट करती हैं जिन्होंने इतने बड़े स्तर पर महादेवी वर्मा सम्मान का आयोजन किया और उन्हें सम्मान से नवाजा।     टीवी सिंगिंग रियलिटी शो 'ओम शांति ओम' से लोकप्रियता हासिल करने वाली प्रिया मुंबई में रहकर फिल्मों में पार्श्व गायन तथा देश दुनिया के मंचों से अपने दमदार परफॉर्मेंस के ...

संत गाडगे बाबा। प्रसिद्ध यादव का आलेख webduniya का आभार।

Image
  गाडगे बाबा का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के शेणगांव अंजनगांव में हुआ था। उनका बचपन का नाम डेबूजी झिंगराजी जानोरकर था।    उन्होंने महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया। यह सब उन्होंने भीख मांग-मांगकर बनावाया किंतु अपने सारे जीवन में इस महापुरुष ने अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई। उन्होंने धर्मशालाओं के बरामदे या आसपास के किसी वृक्ष के नीचे ही अपनी सारी जिंदगी बिता दी।    गुरुदेव आचार्य जी ने ठीक ही बताया है कि एक लकड़ी, फटी-पुरानी चादर और मिट्टी का एक बर्तन जो खाने-पीने और कीर्तन के समय ढपली का काम करता था, यही उनकी संपत्ति थी। इसी से उन्हें महाराष्ट्र के भिन्न-भिन्न भागों में कहीं मिट्टी के बर्तन वाले गाडगे बाबा व कहीं चीथड़े-गोदड़े वाले बाबा के नाम से पुकारा जाता था। उनका वास्तविक नाम आज तक किसी को ज्ञात नहीं है।   यद्यपि बाबा अनपढ़ थे, किंतु बड़े बुद्धिवादी थे। पिता की मौत हो जाने से उन्हें बचपन से अपने नाना के यहां रहना पड़ा था। वहां उन्हें गायें चराने और खेती का क...

आधुनिक भारत की पहली शिक्षिका - सावित्री बाई।प्रसिद्ध यादव का आलेख शेयर करें।

Image
       शिक्षा ही नारी की गहना है। शिक्षा से अंधकार और आडम्बर मिटती हैं।दम्पत्ति के अलावा 19वीं सदी में शायद कोई ऐसी दूसरी शख्सियतें होगीं, जिन्होंने अपनी पूरी ज़िन्दगी वंचित समाज की शिक्षा और उत्थान के लिए लगाया हो। ज़ात-पात, अछूत प्रथा, ब्राह्मणवाद, अंधविश्वास, महिलाओं की दुर्दशा, किसानों और मजदूरों के शोषण के खिलाफ़ आधुनिक भारत में सावित्रीबाई फुले ने प्रखर तरीके से आवाज उठाया। सावित्रीबाई की इस लड़ाई में उनके जीवनसाथी महात्मा जोतीराव फुले (1827-1890) बराबर के शरीक थे, जिनसे उनकी नौ साल की उम्र में शादी हो गई थी। संघर्ष के हर मोड़ पर दोनों साथ-साथ रहे। अपनी ज़िन्दगी में जोतीराव फुले आगमन पर ख़ुशी का इज़हार करते हुए, सावित्रीबाई ने अपनी कविता ‘संसार की राह में’ कहा : “मेरे जीवन में जोतीराव तुम आए ऐसे/जैसे पराग फूलों में/शहद, फूलों की कलियों में”। जब औरतों को शिक्षा से अक्सर मह़रूम रखा जाता था, तब जोतीराव फुले ने सावित्रीबाई को पढ़ना-लिखना सिखाया। फुले-दम्पति ने पूरी ज़िन्दगी इस बात पर ज़ोर दिया कि शिक्षा सब के लिए, खासकर शूद्र और अतिशूद्र, के लिए ज़रूरी है। बाबासाहेब आंबे...

योजना मद का आधा हिस्सा ही खर्च होता है : तेजस्वी. प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।

Image
   CAG ने सरकार को मुश्किल बढ़ा दिया है।विभागीय मंत्री को सांप सूंघ गया है।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार में शिक्षण के 56 फीसदी और गैर-शिक्षण के 70 फीसदी पद खाली हैं। योजना मद का आधा हिस्सा ही खर्च होता है। आरोप लगाया कि योजना मद की आधी राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि कागजों में बजटीय राशि खर्च करने के लिए मार्च में सबसे बड़ी लूट होती है।  तेजस्वी ने सरकार से पूछा कि 8-10 वर्ष बाद भी प्रशासन और उनके विभाग उपयोगिता प्रमाण पत्र क्यों नहीं जमा कर पाए हैं। अगर सब कुछ पारदर्शी और सही है तो फिर वर्षों की देरी क्यों की जा रही है। आरोप लगाया कि विभागों के पास कोई लेखा-जोखा ही नहीं है कि कौन सी राशि किस मद में खर्च की गयी है। हर विभाग के अनुमानित बजट और वास्तविक व्यय में भारी अंतर होता है। सीएजी की हर वर्ष की रिपोर्ट भी यही कहती है। समय लगे तो सरकार में बैठे लोगों को चाहिए कि वे विगत 10 वर्षों की सीएजी रिपोर्ट खुद पढ़ें। क्या जनता का पैसा लूटने और लूटवाने के लिए सत्ताधारी दल शासन में बना हुआ है? 

माया कुलश्रेष्ठ को मिला महादेवी वर्मा सम्मान । प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।

Image
  खोल दे पंख मेरे, कहता है परिंदा, अभी और उड़ान बाकी है,     जमीं नहीं है मंजिल मेरी, अभी पूरा आसमान बाकी है,    लहरों की ख़ामोशी को समंदर की बेबसी मत समझ ऐ नादाँ,   जितनी गहराई अन्दर है, बाहर उतना तूफ़ान बाकी है… पटना, 31 मार्च ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के सौजन्य से महान कवियित्री और सुविख्यात लेखिका महादेवी वर्मा की जयंती 26 मार्च के अवसर पर अंतराष्ट्रीय कत्थक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ को महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया किया गया। जीकेसी के सौजन्य से राजधानी पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कत्थक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय देने के लिये माया कुलश्रेष्ठ निगम को महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया। माया कुलश्रेष्ठ निगम ने जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद और जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन के प्रति आभार प्रकट करती हैं जिन्होंने इतने बड़े स्तर पर महादेवी वर्मा सम्मान का आयोजन किया और उन्हें सम्मान से नवाजा।  उन्होंने कहा कि सिर्फ कलाका...

चाइल्ड आर्टिस्ट लाडो बाणी पटेल ने अपने परिवार और फैंस के साथ मनाया होली का त्योहार।। प्रसिद्ध यादव।

Image
पटना:- बिहार की प्रसिद्ध चाइल्ड आर्टिस्ट और मिनी मॉडल लाडो बाणी पटेल ने अपने पटना स्थित आवास पर सभी परिवार जनों के साथ होली का त्यौहार मनाया। इस  होली पर लाडो के साथ उसके नाना-नानी, मामा-मामी, मौसी के साथ ही ढेर सारे फैन्स भी शामिल हूए। लाडो के सबसे प्यारे फैन्स में शामिल गोलु केशरी, सिंगर गोलु गोल्ड और कपिल शर्मा शो के स्टार खजूर उर्फ कार्तिकेय राज भी शामिल हूए ।      बताते चलें कि कि लाडो को बाल कलाकार के तौर पर बॉलीवुड फिल्मों का ऑफर आ चुका है और जल्द ही यह प्यारी सी गुड़िया बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली है। लाडो ने एक बार फिर से सभी बिहार वासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। #celebrity #StarKids #holi #celebretion #satyhome_staysafe #ladoobanipatel #awww_sooocutebaby #fashionqueen #BIHARkishann #viralkids

दीदी जी फाउंडेशन के संस्कारशाला के गरीब बच्चों के साथ समाज सेविका डॉ नम्रता आनंद ने मनाई होली। प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।

Image
  पटना, रंगों के इस त्यौहार को दीदी जी फाउंडेशन की संस्थापिका ने अपने संस्कारशाला के बच्चों के साथ बड़े धूमधाम से मनाया। 50 बच्चों ने होली की खुशियों को गाना गाकर ,डांस कर, टोपी पहन कर ,अबीर लगाकर, मनाया ।       राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता डॉ नम्रता आनंद ने होली के शुभ अवसर पर बच्चों से कहा कि यह होली आपके जीवन में अनेकानेक सफलताएं एवं अपार खुशियां लेकर आए, साथ ही वैभव, ऐश्वर्या, उन्नति,प्रगति ,आदर्श, स्वास्थ्य ,प्रसिद्धि, और समृद्धि के साथ-साथ आजीवन आपको जीवन के पथ पर गतिमान रखें। डॉ नम्रता ने संस्कारशाला के बच्चों को ईमानदारी पूर्वक जीवन को जीने के लिए एवं संस्कारशाला के उद्देश्य को पूरा करने के लिए कहां। जीवन पथ मे सतरंगी आभा बिखेरने को कहा।

मृणालिनी अखौरी को मिला महादेवी वर्मा सम्मान। प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।

Image
ज़िन्दगी की असली उड़ान अभी बाकी है, ज़िन्दगी के कई इम्तेहान अभी बाकी है, अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीं हमने, अभी तो सारा आसमान बाकी है... पटना, 30 मार्च ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के सौजन्य से महान कवियित्री और सुविख्यात लेखिका महादेवी वर्मा की जयंती 26 मार्च के अवसर पर मृणालिनी अखौरी को महादेवी वर्मा सम्मान से अंलकृत किया गया।        जीकेसी के सौजन्य से राजधानी पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकगायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय देने के लिये मृणालिनी अखौरी को महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया। मृणालिनी अखौरी जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद और जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन के प्रति आभार प्रकट करती हैं जिन्होंने इतने बड़े स्तर पर महादेवी वर्मा सम्मान का आयोजन किया और उन्हें सम्मान से नवाजा। अपनी हिम्मत और लगन के बदौलत मृणालिनी अखौरी आज लोगगायन के क्षेत्र अपनी सशक्त पहचान बनाने में कामयाब हुयी है] लेकिन इन कामयाबियों को पाने के लिये उन्हें अथक परिश्रम क...

महंगाई में सुथनी मिला, रोजगार गया छीन, चेला कहे फिर भी अच्छे है दिन।प्रसिद्ध यादव।t

Image
 बोक्का के खत्म हुआ इंजन के तेल रात भर खड़ा रहा आउटर पर रेल।  नाक के नथिया बिका बिका गले के हार बुरबक तबो कहे मोदी सरकार।  तेल के दाम बढ़ल गैस के दाम चूल्हा चौका ठंढा हुआ बोलो जय श्री राम।  रेल बिका प्लेन बिका बिका टेलीफोन कान की झुलनिया बिक गयी बिका अंडर पैंट।  खूब बजाओ ताली पीटो शाम में थाली छोड़ो घरवाली ध्यान करो साली बुरा न मानो होली है।  प्रसिद्ध यादव। 

एकता ही कायस्थ समाज की शक्ति होगी : राजीव रंजन प्रसाद।प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।

Image
  नयी दिल्ली, 28 मार्च ग्लोबल कायस्थ क्रांफेस (जीकेसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कायस्थ समाज की एकता पर विशेष जोर देते हुये कहा कि यदि हम एकजुट होकर काम करें तो कायस्थ समाज का विकास हो सकता है।     कायस्थ प्रगति मंच के सौजन्य से होली मिलन समारोह का आयोजन साईं लीला ग्रांड हरिनगर जैतपुर बदरपुर नई दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कायस्थ शिरोमणि और जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन जी तथा जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन  उपस्थित थी। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष श्री मनीष सक्सेना तथा मंच  संचालन श्री ब्रजेश श्रीवास्तव ने किया।     श्री राजीव रंजन ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि कायस्थ समाज एक प्रबुद्ध समाज रहा है और उसका भूत और वर्तमान दोनों उज्जवल रहा है। यदि समाज के लोगों में समाज के लोगों की मदद की भावना आ जाये तो समाज के विकास को कोई रोक नही पायेगा। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज मिलकर अपना सांगठनिक ढांचा मजबूत करें।संगठन सशक्त होने पर समाज का राजनीतिक पहचान बनेगा तथा समाज के ज्वलंत...

पकड़ के लाओ चमचों को। बुरा न मानो। प्रसिद्ध यादव। होली में चमचों को मत छोड़ो। कई साल से चमचै की हद कर दी। सच्चे समाजवादी नेता नीतीश जी को जय। दारू बन्द से बिहार समाजवाद की और। कुछ ही दिनों में दारू के धन्धवाज झोपड़ी से महल में और दारू पीने वाले महल से झोपड़ी की ओर। प्रभु! नीतीश जी को दारू बन्द की जिद्द कायम रहे, देखना एक दिन पुलिस और दारू वाले की हैसियत के सामने कोई खडा नही होगा। होली में एक पुरिया रंग भी बाबू के पैसे से लेना पड़ता था, आज बाबू जी को सफारी से घुमा रहे हैं, मुखिया के चुनाव लड़ा रहे हैं और तो और एक महीना से संतों के प्रवचन हो रहे हैं। बनारस वाले बाबा शाम को प्रवचन खत्म कर के बनारस लौट जाते है और फिर दूसरे दिन आ जाते हैं। चार चार गाड़िया आती जाती है और उसी में आ जाते हैं दारू। पुण्य के पुण्य और कमाई भी। डबल इंजन की सरकार में एक इंजन फेल हुआ तब नीतीश बाबू वाला इंजन काम आया। राष्ट्र निर्माता हैं, युवाओं को आज कोई नहीं देखने वाला था। लॉक डाउन में बिहार पटरी पर आ गया, कम बात है। पत्रकारों को सूझता नही है, खाली सरकार के पीछे हाथ धो के पड़ जाते हैं। कभी सकरत्मक् खबर भी दिखाओ, विपक्ष की चमचागिरी बन्द करें, नहीं तो जो हाल सड़क से सदन तक हुआ है, वही हाल आपलोगों को भी होगी। पीठ के दर्द नही गया है। ये वाक्या मैं हास्य समारोह में सुना रहा था। पुलिस आई और मंच पर ही गिरफ़्तर कर ली। मैं पूछा कोई वारंट है। पुलिस बोली- अब वारंट की क्या जरूरत है। कवि ने कहा भाई मुझे कोई भांग पिला दिया है। माफ़ करना। आयोजक बचाये और बोले बुरा न मानो होली है। प्रसिद्ध यादव लिखे और किसी को बुरा न लगे, ये तो हो ही नही सकता है। 3 दिन से इंटरनेट वाला मुझे लिखने पर पाबन्दी लगा दिया था। आज लिखने का अवसर दिया है, वो भी निगरानी करेगा। नही तो बहुत कुछ लिख देता भौजाई की होली, साली की होली, बंड की होली , बुढ़ा की जवानी, . होली में सबसे khatarnak.. बुधिजीवि होता है, बोलेगा कुछ नही और टुकुर टुकुर ध्यान एक दम उहें रहेगा।यह वाक्या एक भौजाई ने बताई थी।हुर्दंग करे वाला आया गया, लेकिन खरुस् से बचा के सीधे बॉर्डर पर हमला करता है, जैसे सीमा पर जवान।घरे भूल के मत बुलाइयो, न तो आपकी क्षति पूर्ति भगवान भी नही करेंगे।बोलने वाले और लिखने वाले अपनी बात खोल देते हैं और ढेर लोग इस पोस्ट को खुद पढ़ेगा और अपनी बीबी को नही पढायेगा।50 गाली छुट के देंगे।अरे मूर्खों यह पोस्ट महिला है गँवार पढ़े लिखे लोगों के लिए नही।होली में कुछ बुरा नही तो लिखा। आप मेरा जयजयकार करें तब आपके साथ रहेंगे वरना बाय। प्रसिद्ध यादव।

Image
  होली में  चमचों को मत छोड़ो। कई साल से चमचै की हद कर दी। सच्चे समाजवादी नेता नीतीश जी को जय। दारू बन्द से बिहार समाजवाद की और। कुछ ही दिनों में दारू के धन्धवाज झोपड़ी से महल में और दारू पीने वाले महल से झोपड़ी की ओर। प्रभु! नीतीश जी को दारू बन्द की जिद्द कायम रहे, देखना एक दिन पुलिस और दारू वाले की हैसियत के सामने कोई खडा नही होगा। होली में एक पुरिया रंग भी बाबू के पैसे से लेना पड़ता था, आज बाबू जी को सफारी से घुमा रहे हैं, मुखिया के चुनाव लड़ा रहे हैं और तो और एक  महीना से संतों के प्रवचन हो रहे हैं। बनारस वाले बाबा शाम को प्रवचन खत्म कर के बनारस लौट जाते है और फिर दूसरे दिन आ जाते हैं। चार चार गाड़िया आती जाती है और  उसी में आ जाते हैं दारू। पुण्य के पुण्य और कमाई भी। डबल इंजन की सरकार में एक इंजन फेल हुआ तब नीतीश बाबू वाला इंजन काम आया। राष्ट्र निर्माता हैं, युवाओं को आज कोई नहीं देखने वाला था। लॉक डाउन में बिहार पटरी पर आ गया, कम बात है। पत्रकारों को सूझता नही है, खाली सरकार के पीछे हाथ धो के पड़ जाते हैं। कभी सकरत्मक् खबर भी दिखाओ, विपक्ष की चमचागिरी बन्द करे...

।।।

 ।।।।।।।। 

एकता का संदेश देता है होली का त्यौहार : राजीव रंजन। प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।

Image
  पटना, 27 मार्च (वार्ता) ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) ने आज होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया।     जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।      जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि होली रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। होली, का त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। सारे भेदभाव भूलाकर इसे मनाना चाहिए।होली का त्योहार रंगों का त्योहार होने के साथ साथ आपसी प्रेम भाईचारे एवं सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार मे हमारे सभी धर्मों के साथ मिलजुल कर मनाने की एक अनोखी मिसाल भी दिखती है। यह त्यौहार एकता का संदेश भी देता है।   जीकेसी की प्रबंध न्याशी श्रीमती रागिनी रंजन ने कहा कि होली, दीपावली, ईद आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। यह त्योहार आपसी सद्भावना का प्रतीक है। होली का रंग ऐसा रंग है जिसमें सभी मस्त मगन होकर लोग नाचते और गाते हैं। लोग एक दूसरे को रंग और ...

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के सौजन्य से 16 विभूतियों को मिला महादेवी वर्मा सम्मान।

Image
  बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी महादेवी वर्मा : राजीव रंजन प्रसाद। प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।  महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य की प्रतिभावान कवियित्रियों में शुमार : राजीव रंजन प्रसाद पटना, 26 मार्च 2021 : ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के सौजन्य से महान कवियित्री और सुविख्यात लेखिका महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर 16 विभूतियों को महादेवी वर्मा सम्मान से अंलकृत किया गया। जीकेसी के सौजन्य से राजधानी पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 16 विभूतियों को महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया। जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर और अतुल आनंद सन्नू ने बताया कि सम्मानित किये गये विभूतियों में श्री रिपुसुदन श्रीवास्तव (साहित्य), श्री आलोक राज( गायन), अनुप्रभा दास (मिथिला पेटिंग), मृणालिनी अखौरी (लोकगायन), पंखुरी श्रीवास्तव (शास्त्रीय संगीत), मनीष वर्मा (ब्लॉगर), निशांत उज्जवल (फिल्म), समीर परिमल (कविता), कुमार रजत (पत्रकारिता), मर्यादा कुलश्रेष्ठ निगम (शास्त्रीय नृत्य),...

बिहार बंद में सरकार के प्रति दिखा जन आक्रोश। प्रसिद्ध यादव।

Image
 फुलवारी सहित पूरे बिहार, भारत बंद का असर दिखा। बिहार में 23 मार्च को पटना में सड़क से लेकर सदन तक पुलिस की जुर्म और सरकार की तानाशाही के खिलाफ़ जन आक्रोश था। फुलवारी में माले विधायक कॉम गोपाल रविदास राजद प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव यादव,  राजद नेता देवकिशुन् ठाकुर, कौशर्  खां, अशोक यादव, सिधनाथ यादव, अरुण, विजय, कैश अनवर, श्रवण कुमार, सुनील यादव, विनोद यादव सहित सेंकड़ों कार्यकर्ता ने बन्द को सफल बनाये। अंत में थाना प्रभारी ने सभी को गिरफ्तारी की।  प्रशासन और सरकार विरोधी नारे लगाए गए। 

तेरे सर पे ताज है! थूक कर चाटे हो। प्रसिद्ध यादव।

Image
 पत्थर की  बनी  हुकुमत इंसानियत को क्या  जाने?  खुलेयाम्  नीलाम  है  सत्ता यहाँ   लगती  है बोली करे प्रतिकार तब चलती है लाठी गोली।  हमारे सर पे भी होता ताज होता तख्त बने होते  महाराज।  सत्ता की जूठन चाटने वाले क्या करोगे बराबरी?  चोरी, बेमानी कर के किया जनमत की हकमारी।  हम काँटों पर चलते हैं नही चाह गुलदस्तों की हम आन बान शान से रहते हैं अपनी राह खुद बनाते हैं हम  लाठी  खाये हम पत्थर खाये क्योंकि, हम  वादे के  पक्के  हैं।  प्रसिद्ध यादव। 

महफ़िल-ए-रंग का आयोजन। प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।

Image
'रंग बसंती लगाएँ, मज़ा आएगा' आज रंगम , पटना द्वारा आयोजित "महफ़िल - ए -रंग" (कवि सम्मेलन) का आयोजन स्थानीय बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल सुलभ जी ने की। इस मौके पर देश के कई चर्चित साहित्यकार, कवि, गायक एवं कलाकार उपस्थित थे जो इस प्रकार है - वरिष्ठ शायर श्री नसीम अख़्तर साहब, डॉक्टर अनिल सुलभ, श्री समीर परिमल, श्री रमेश सिंह, श्री कुमार दिव्यम, पूर्णिमा देवी , रास राज़ एवं युवा कवियों ने अपनी अपनी कविता को सुनाकर महफ़िल - ए - रंग में रंग भरा । श्री समीर परिमल जी ने अपनी कविता - 'मेरे प्यारे वतन, ऐ दुलारे वतन , जान तुझपर लुटायें ,मज़ा आएगा' सुनाया  एवं  मो नसीम अख़्तर साहब ने 'देखो तो फ़क़त रंग का त्योहार है होली। सोचो तो मुहब्बत है, वफ़ा प्यार है होली 'सुनाया। अंत मे सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया और युवा कवियों को प्रमाण पत्र दिया गया।  इस कार्यक्रम के संयोजक युवा कवि अश्वनी कविराज एवं निदेशक युवा रंगकर्मी रास राज़ थे ।।

सच्ची खबर अखबार खा गयी- प्रसिद्ध यादव

Image
  सच्ची खबर अखबार खा गयी टी आर पी के चक्कड़ में लोकतंत्र के स्तम्भ में   आग लग गयी परोसो कुछ भी सच है की दरबार में पुँछ हिलाया सरकार भी तेरा , दरबार  भी  तेरा जुर्म मुजरिम करता सजा बेगुनाह को  मिलती है बहुमत हमेशा  न्याय ही  करे यह  किसने  बताया  है?  सुकरात को  जहर   बहुमत  ने ही दिया था।  गैललियो को बहुमत  ही  तोड़ मरोड़ दिया था।  हिटलर को चांसलर  बहुमत ही  बनाया था।  मुसोलनी को सिंहासन पर बिठाया था खाक  हो  जायेगा  तेरा  वजूद  भी।  टूट  जायेगा  तेरा गुरुर  भी।  बहुत  आये और  चले  गये।  मिट जायेगा  तेरा  नमो निशां  भी।  लोकतंत्र  की  आर  में ।  लोक  की  गला  घोंट  दिया।  खड़ी रहेगी विरोधी  आवाजें।  यूँ  हीं  बुलंद  हुए।  किसे झुकाने  चले  हो।  जो सीने में इंकलाब  लेकर  बैठा  है।...

जंगल राज या गुंडा बोल दो! पाप छुप जायेगी। प्रसिद्ध यादव।

Image
  भाजपा -  जेडीयू की एक ही तकिया कलाम है की किसी भी नकामी को छुपाना है तब विपक्ष को गुंडा, जंगल राज, टुकड़े टुकड़े गैंग, देश विरोधी, अनपढ़, जाहिल् कह दो, सारे पाप धूल जायेंगे। देश बेच दो, बेरोजगारी, महंगाई कुछ भी जनविरोधी काम करो और इतनी बार झूठ बोल दो की सत्य साबित हो जाए। एक सांसद तो कल की घटना पर देश को ही खतरे में बता दिया, वो भी इतना अभिनय कर के की लगता है की वो अब नही बचेगा। दिल्ली में बैठे स्वांग रचाया। अरे बेईमानों! निहथे पर लाठी चलवाई, विधायक को सदन में पिटा, घसीटा, लाहुलूहान किया और इसे ही उल्टे गुंडा बोल रहा है। सोचो! जब सत्ता से बेदखल हो जायेगा और हिसाब किताब बराबर हुआ तब क्या करोगे। लोकतंत्र में विपक्ष होता है, सरकार की नीतियों का विरोध होता है, लेकिन दुश्मनी, क्रूरता नहीं। प्रतिशोध, बदला नही। पता नहीं कल किसके गोद में जा बैठे।, इसकी कोई गारंटी नही।  प्रसिद्ध यादव। 

जीकेसी के सौजन्य से 16 विभूतियों को मिलेगा महादेवी वर्मा सम्मान। प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।

Image
  छायावाद युग के चार प्रमुख स्तंभों में शुमार थी महादेवी वर्मा : राजीव रंजन प्रसाद हिंदी साहित्य में ध्रुवतारा की तरह प्रकाशमान हैं महादेवी वर्मा : राजीव रंजन प्रसाद पटना, 24 मार्च ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के सौजन्य से महान कवियित्री और सुविख्यात लेखिका महादेवी वर्मा की जयंती 26 मार्च के अवसर पर16 विभूतियों को महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।      जीकेसी से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आज जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा.नम्रता आनंद की अध्यक्षता में जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कायस्थ रत्न श्री राजीव रंजन प्रसाद के आवास पर हुयी। इस अवसर पर आगामी 26 मार्च को होने वाले महादेवी वर्मा सम्मान के बारे में विस्तृत तौर पर चर्चा की गयी। श्री राजीव रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि पद्मश्री, ज्ञानपीठ, पद्मविभूषण से सम्मानित  महादेवी वर्मा को हिंदी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवियित्रीयों में से एक माना जाता है। महादेवी वर्मा हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक मानी जाती हैं। महादेवी वर्मा मशहूर कवियत्री और सुविख्य...

पटना में हुआ अपोलो डायग्नोस्टिक्स सेंटर का उद्घाटन । प्रसि

Image
  द्ध यादव की रिपोर्ट।  पटना, 22 मार्च बिहार में राजधानी पटना के मलाही पकड़ी चौक ,पीसी कॉलोनी कंकड़बाग में अपोलो डायग्नोस्टिक्स सेंटर का उद्घाटन किया गया।    अपोलो डायग्नोस्टिक्स सेंटर का उद्घाटन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर बी.पी सिन्हा के कर कमलों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा के अलावे अपोलो डायग्नोस्टिक्स सेंटर के क्षेत्रीय पदाधिकारी मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। डॉ सिन्हा ने उद्घाटन के अवसर पर उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ की जिंदगी में लोगों इस तरह के बने प्रतिष्ठानों की विश्वसनीयता जुड़ी रहने पर काफी राहत महसूस होती है, क्योंकि यदि वह बुजुर्ग है तो उनके घर पहुंचकर सैंपल एकत्रित करने के बाद रिपोर्ट व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से भेज दिया जाता है।जरूरतमंद व्यक्ति फोन के माध्यम से भी सैंपल के लिये बुकिंग करा सकते हैं। सिर्फ उन्हें एक बार यहां आना होगा। उनका रिपोर्ट बाद में मोबाइल पर भेज दिया जायेगा। इस अवसर वरिष्ठ पत्रकार राजन सिन्हा ने कहा कि मलही प...

दो मई को पटना में होगा ग्लोबल राइजिंग स्टार अवार्ड 2021 का आयोजन। प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।

Image
  पटना, 22 मार्च  इंद्रप्रस्थ एडुकेशनल रिसर्च एंड चैरिटबल ट्रस्ट के सौजन्य से दो मई को ग्लोबल राइजिंग स्टार अवार्ड 2021 का आयोजन किया जायेगा।      इंद्रप्रस्थ एडुकेशनल रिसर्च एंड चैरिटबल ट्रस्ट की सीईओ काजल यादव ने बताया कि ग्लोबल राइजिंग स्टार अवार्ड 2021 का आयोजन दो मई को पटना में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नॉमिनेशन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक है। उन्होंने बताया कि हमारे देश का इतिहास काफी गौरवाशली रहा है।विभिन्न हिस्सों एवं क्षेत्रों में कई लोग अपने स्तर पर निस्वार्थ भाव से निरंतर देश को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।उन्हीं लोगों को प्रोत्साहित एवं उनके द्वारा देश और समाज के लिए किये जा रहे सराहनीय काम को सम्मान देने के लिये बिहार की पावन धरती पटना में ग्लोबल राइजिंग स्टार अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया है,जिसमें देश के उन रीयल हीरो को सम्मानित किया जायेगा जो विभिन्न क्षेत्रों में जो निरंतर देश को आगे ले जाने में प्रयासरत हैं।  श्रीमती काजल यादव ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से वैसे लोगों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने समाज में उल्लेख...

भूमिका बिहार ने 38 जिलों के युवक-युवतियों को दिया “अरुण सम्मान”। प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।

Image
  पटना, 23 मार्च बेटियों के अधिकार और संरक्षण के लिए कार्यरत सामाजिक संगठम भूमिका विहार की ओर से बिहार के 38 जिलों की युवा और युवतियों को अरूण सम्मान से सम्मानित किया।       भूमिका बिहार ने 38 जिलों की युवा-युवतियों को उनकी जन्म और कर्मभूमि में उनके द्वारा दिये गए सामाजिक योगदान के लिये “अरुण सम्मान” से सम्मानित किया है।  भूमिका विहार के साथ दिघवारा के बारहगांवा विकास समिति ने मिलकर साथ में काम किया और इस प्रयोजन के लिये श्री नंदन सिंह, पुत्र- प्रो0 जय किशोर सिंह ईशमेला ने अपने प्रखंड के विशिष्ट उपलब्धी वाले एक युवक श्री राकेश उर्फ़ मोना बिहारी, त्रिलोकचक और युवती सुश्री प्रियंका, ख्यातिप्राप्त किक बॉक्सर,  आमी का नॉमिनेशन संस्था को दिया, जिन्हें माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तारकेश्वर प्रसाद और माननीय मंत्री डॉक्टर अलोक रंजन झा के उपस्थिति में सम्मान प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम में बारहगांवा विकास समिति के तरफ से श्री नंदन सिंह ने भी सम्मान ग्रहण किया। किक बॉक्सिंग को प्रोत्साहित करने के लिए श्री नंदन सिंह की ओर से काफी  प्रयास किया जा रहा है जिससे युवाओं...

नेपाल के जनकपुर में 27 अप्रैल को श्री चित्रगुप्त मंदिर और गुरूकुल का होगा शिलान्यास। प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।

Image
  नयी दिल्ली, 23 मार्च मिशन दो करोड़ चित्रांश के सौजन्य से आगामी 27 अप्रैल को नेपाल के जनकपुर दूधमतिनदी के किनारे भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान के भब्य मंदिर एवं उच्चस्तरीय शिक्षा के लिये गुरुकुल भवन का शिलान्यास किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद करेंगे।            मिशन दो करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों की गूगल मीट के जरिये बैठक की गयी। बैठक के दौरान मिशन दो करोड़ चित्रांश के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण, अंतराष्ट्रीय संयोजक अनिल कर्ण , ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनोज श्रीवास्तव, शेखर खरे ,एसएन अस्थाना, हेमंत सहाय, हर्षित श्रीवास्तव, प्रदीप प्रधान, शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव,  कतर से इंजीनियर जीवन कर्ण, प्रोफेसर राजीव कंठ यूरोप, अवनीश चौधरी अस्ट्रेलिया, बाप्पादित्य बसु बांग्लादेश, श्री अरविन्द कर्ण अमेरिका, पंकज जी कनाडा, अनिल मलिक अमेरिका, राज कुमार खरे दुबई, राकेश कर्ण दुबई, धीरज कर्ण कुवैत, अनिल कर्ण चीन, मुकुंद ...

लोकायुक्त कानून में संशोधन एवं सच्चिदानंद सिन्हा के उपेक्षा पर राष्ट्रवादी विकास पार्टी शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिव

Image
  स पर आंदोलन चलाने का संकल्प लिया। प्रसिद्ध यादव।  आज  23 मार्च 20 21 मंगलवार को दिन के 10:00 बजे से महामहिम राज्यपाल के समक्ष सरकार द्वारा निर्धारित धरना स्थल गर्दनीबाग मैं राष्ट्रवादी विकास पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के शहादत दिवस एवं महान स्वतंत्रता सेनानी प्रख्यात समाजवादी आंदोलन के संस्थापक नेता डॉ राम मनोहर लोहिया के जन्मदिन के अवसर पर सामूहिक उपवास संध्या 5:00 तक किया गया यह उपवास का कार्यक्रम बिहार निर्माता संविधान सभा भारत के प्रथम अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिन्हा के उपेक्षा किए जाने के विरोध एवं उन्हें भारत रत्न दिए जाने तथा पटना में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग एवं बिहार में लोक शिकायत निवारण कानून सूचना अधिकार कानून के पूर्ण रूप से विफल होने तथा लोकायुक्त कानून में संशोधन कर शिकायतकर्ता के विरुद्ध जेल भेजे जाने एवं आर्थिक दंड लगाए जाने के प्रावधान किए जाने के विरुद्ध तथा सोशल मीडिया पर सरकारी अधिकारियों माननीय विधायक को माननीय मंत्रियों के खिलाफ कुछ बोलने लिखने के विरुद्ध जेल भेजे जाने के प्रावधान किए जाने के विरोध आयो...

डिजिटल होली का मंत्र देकर नयन रंजन सिन्हा नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित हुए।*। प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।

Image
 * दिल्ली एन सी आर के कौशांबी स्थित फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू के हॉल में अपने बड़े ही ऊर्जावान अंदाज में सारे विशिष्ट अतिथियों, मुख्य अतिथियो के मौजूदगी में दर्शकों और श्रोताओं को उत्साह से भर देने वाला मोटिवेशनल भाषण देकर श्री नयन रंजन सिन्हा जी मैनेजमेंट गुरु, मोटिवेशनल स्पीकर, पॉलिटिकल एनालिस्ट, सीनियर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ट्रेनिंग प्रकोष्ठ ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस और असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट पटना ने कहा की अब वक्त आ गया है की इधर उधर की फिजूल बातों को छोड़कर अपने लक्ष्य पे सकारात्मक ऊर्जा से लग कर सफलता का मार्ग बिना अवरोध के प्राप्त किया जाए, मार्ग चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो पर मंजिल को पा लेने का अहसास इतना सुखद होता है की सुगम रास्ता भी मानो ऐसा लगता है जैसे किसी ने गुलाब की पंखुड़ियों को सजा दिया है परंतु इसके लिए जरूरी है की हम सब अपने अंदर की नेगेटिविटी को खत्म करके अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर के अपना मार्ग निर्माण कर सफलता की सीढ़ियों पे बढ़ते जाए। अवसर था नेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के वर्कशॉप सह नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी 2021 ...