योजना मद का आधा हिस्सा ही खर्च होता है : तेजस्वी. प्रसिद्ध यादव की रिपोर्ट।
CAG ने सरकार को मुश्किल बढ़ा दिया है।विभागीय मंत्री को सांप सूंघ गया है।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार में शिक्षण के 56 फीसदी और गैर-शिक्षण के 70 फीसदी पद खाली हैं। योजना मद का आधा हिस्सा ही खर्च होता है। आरोप लगाया कि योजना मद की आधी राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि कागजों में बजटीय राशि खर्च करने के लिए मार्च में सबसे बड़ी लूट होती है।
तेजस्वी ने सरकार से पूछा कि 8-10 वर्ष बाद भी प्रशासन और उनके विभाग उपयोगिता प्रमाण पत्र क्यों नहीं जमा कर पाए हैं। अगर सब कुछ पारदर्शी और सही है तो फिर वर्षों की देरी क्यों की जा रही है। आरोप लगाया कि विभागों के पास कोई लेखा-जोखा ही नहीं है कि कौन सी राशि किस मद में खर्च की गयी है। हर विभाग के अनुमानित बजट और वास्तविक व्यय में भारी अंतर होता है। सीएजी की हर वर्ष की रिपोर्ट भी यही कहती है। समय लगे तो सरकार में बैठे लोगों को चाहिए कि वे विगत 10 वर्षों की सीएजी रिपोर्ट खुद पढ़ें। क्या जनता का पैसा लूटने और लूटवाने के लिए सत्ताधारी दल शासन में बना हुआ है?
Comments
Post a Comment