केवी स्कूल की छात्रा रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिले कपड़े और बस्ता! -प्रो प्रसिद्ध कुमार।

    


 @खगौल (पटना)।

केंद्रीय विद्यालय (KV) खगौल में 10वीं की छात्रा सपना कुमारी , पिता संजय कुमार, (  दानापुर रेलवे में कार्यरत ) के अचानक गायब होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दोपहर करीब 2 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर (लोको कॉलोनी) लौट रही छात्रा रास्ते से अचानक लापता हो गई।

घटना की भयावहता तब सामने आई जब सघन खोजबीन के दौरान जमालुद्दीन चक स्थित केजी पेट्रोल पंप के आगे, रेलवे ट्रैक के किनारे घनी झाड़ियों से छात्रा की पैंट, फ्रॉक और किताबों से भरा बस्ता लावारिस हालत में बरामद हुआ।

क्या है पूरा घटनाक्रम?

सहेली से अलग होते ही अनहोनी: सपना दोपहर 2 बजे स्कूल से निकली और अपनी सहेली के साथ जमालुद्दीन चक तक आई। सहेली के अपने घर जाने के बाद सपना अकेले ही रेलवे ट्रैक पार कर  लोको कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर की ओर बढ़ी।

संसान रास्ता और घनी झाड़ियां: जिस रास्ते से छात्रा गुजरती थी, वह बेहद सुनसान है और रेलवे ट्रैक के दोनों ओर घने जंगल-झाड़ हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी वीरान मोड़ का फायदा उठाकर किसी अप्रिय वारदात को अंजाम दिया गया है।

परिजनों का बढ़ा खौफ: समय पर घर न पहुंचने पर घबराए परिजनों ने पहले स्कूल और फिर सहेली से पूछताछ की। इसके बाद जब रेलवे ट्रैक पर तलाश शुरू की गई, तो छात्रा के कपड़े और बस्ता बिखरे मिले, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका गहरा गई है।

पुलिस महकमे में हड़कंप, डॉग स्क्वॉड तैनात

घटना की सूचना मिलते ही खगौल थाना प्रभारी और एएसपी (दानापुर) दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने छात्रा के स्कूल से लेकर गायब होने के पूरे रास्ते का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरपीएफ (RPF) और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल को खंगाला।

एएसपी दानापुर का बयान:

"पुलिस हर एंगल से तकनीकी रूप से मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द इस पूरी घटना का पर्दाफाश किया जाएगा और परिणाम सामने होगा।"

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी और प्रत्यक्ष रिपोर्ट (प्रो. प्रसिद्ध कुमार)

मूल रूप से बाबूचक गांव की रहने वाली सपना के पड़ोसी प्रो. प्रसिद्ध कुमार ने एएसपी दानापुर के साथ घटनास्थल का मुआयना करने के बाद गहरा डर व्यक्त किया है। उन्होंने बताया:

"यह घटना बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पूरा इलाका दहशत में है और हर कोई सपना की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहा है।"

पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी और जांच में जुटी हैं, लेकिन झाड़ियों में मिले कपड़ों ने कई संगीन सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सपना किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार हुई है? आखिर वीरान ट्रैक पर उसके कपड़े कैसे पहुंचे? पुलिस की तफ्तीश जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

नेउरा-दनियावाँ रेल खंड: क्या बाबूचक-मोहम्मदपुर में बनेगा 'शहीद जयगोविंद सिंह यादव रेलवे स्टेशन'?