जंगल राज या गुंडा बोल दो! पाप छुप जायेगी। प्रसिद्ध यादव।
भाजपा - जेडीयू की एक ही तकिया कलाम है की किसी भी नकामी को छुपाना है तब विपक्ष को गुंडा, जंगल राज, टुकड़े टुकड़े गैंग, देश विरोधी, अनपढ़, जाहिल् कह दो, सारे पाप धूल जायेंगे। देश बेच दो, बेरोजगारी, महंगाई कुछ भी जनविरोधी काम करो और इतनी बार झूठ बोल दो की सत्य साबित हो जाए। एक सांसद तो कल की घटना पर देश को ही खतरे में बता दिया, वो भी इतना अभिनय कर के की लगता है की वो अब नही बचेगा। दिल्ली में बैठे स्वांग रचाया। अरे बेईमानों! निहथे पर लाठी चलवाई, विधायक को सदन में पिटा, घसीटा, लाहुलूहान किया और इसे ही उल्टे गुंडा बोल रहा है। सोचो! जब सत्ता से बेदखल हो जायेगा और हिसाब किताब बराबर हुआ तब क्या करोगे। लोकतंत्र में विपक्ष होता है, सरकार की नीतियों का विरोध होता है, लेकिन दुश्मनी, क्रूरता नहीं। प्रतिशोध, बदला नही। पता नहीं कल किसके गोद में जा बैठे।, इसकी कोई गारंटी नही।
प्रसिद्ध यादव।
Comments
Post a Comment