राम लखन सिंह यादव कॉलेज में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, 52 कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र!
पटना, अनिसाबाद: राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में कॉलेज के सचिव डॉ. ब्रजभूषण सिंह ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।
संविधान की महत्ता पर जोर
अपने संबोधन में डॉ. ब्रजभूषण सिंह ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान ही हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक है। उन्होंने कॉलेज परिवार को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि संस्थान की बेहतरी के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने आपसी सद्भाव और एक-दूसरे को बिना शर्त सम्मान देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
नियुक्ति पत्रों का वितरण
गणतंत्र दिवस के इस विशेष अवसर पर कॉलेज प्रशासन द्वारा कुल 50 शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें 30 सहायक प्राध्यापक और 22 शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हैं। विशेष उल्लेखनीय है कि इन 30 सहायक प्राध्यापकों में 11 नए चेहरे हैं, जबकि 19 पूर्व से ही कॉलेज में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इन सभी नियुक्तियों को समाचार पत्रों में विज्ञापन और साक्षात्कार की पारदर्शी प्रक्रिया के बाद अंतिम रूप दिया गया है।
NCC कैडेट्स का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी (NCC) कैडेट्स को मेडल और बैज देकर सम्मानित किया गया।
गरिमामय उपस्थिति
समारोह में मुख्य रूप से प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद, प्रो. रामबीनेश्वर सिंह, प्रो. बी.डी. यादव, प्रो. अशोक यादव, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. वीरेन्द्र प्रसाद यादव, प्रो. राय श्रीपाल सिंह, प्रो. शंकर साह, डॉ. प्रो. राजकिशोर प्रसाद, प्रो. घनश्याम चौधरी, प्रो. निधि, प्रो. ममता रानी, प्रो. मनीष भारती, प्रो. अवधेश सिंह, प्रो. रामजीवन यादव, प्रो. प्रसिद्ध कुमार, डॉ. आनंदी प्रसाद यादव, प्रो. कुमारी सुंदरम, प्रो. उस्मानी, प्रो. संतोष चौधरी, प्रो श्रद्धानंद , प्रो नूतन दास ,
, प्रो रमेश कुमार , गुुलेे जोहरा , राामजी राय , इदुभूषण प्रसाद, मो. मिराज और रविन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment