आर. एल. एस. वाइ. कॉलेज में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना: ध्वजारोहण कर प्राध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने शहीदों को किया नमन।
पटना। अनीसाबाद स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस एवं "हर घर तिरंगा - 2026" कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, शौर्य और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजित इस समारोह में कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के मुख्य प्रांगण में प्राचार्या प्रो. सुरेंद्र प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण (झंडोत्तोलन) के साथ हुई। ध्वजारोहण के उपरांत प्राचार्या ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अनगिनत वीरों एवं शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
समारोह की अध्यक्षता एनएसएस (NSS) के संयोजक प्रो. प्रसिद्ध कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उप-प्राचार्या प्रो कुमारी संगीता ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आजादी हमें अनगिनत कुर्बानियों और संघर्षों के बाद हासिल हुई है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का परम कर्तव्य है।
NCC कैडेट्स का मनमोहक प्रदर्शन और सम्मान
समारोह का मुख्य आकर्षण एनसीसी (NCC) कैडेट्स की अनुशासित और भव्य परेड रही। एनसीसी प्रमुख मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में कैडेट्स ने शानदार परेड और देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पूरे प्रांगण में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध और अभिभूत कर दिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को प्राचार्य, उप-प्राचार्या तथा कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापकों प्रो राम बिनेश्वेर सिंह, प्रो राय श्रीपाल सिंह , डॉ. शंकर प्रसाद शाह, प्रो. बी.डी. यादव, प्रो. वीरेंद्र सिंह, प्रो. डॉ. पारस नाथ यादव, प्रो. कुमारी सुंदरम, गुड़िया कुमारी, प्रो. रामजीवन यादव, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. रोहित, प्रो. आरती कुमारी, डॉ. प्रो. एकता सिंह, प्रो. तेजस्विनी कुमारी , प्रो. अभय कुमार, प्रो. हरेंद्र कुमार, प्रो. कुमारी एकता, प्रो. अमित, प्रो. मनीष कुमार भारती , प्रो. रोहित भारती , प्रो सुजाता कुमारी, प्रो ममता कुमारी, प्रो शैलेंद्र कुमार रंजन, , प्रो परिवेश शाह, प्रो दीक्षा श्री, प्रो अशोक यादव, प्रो अवधेश कुमार, प्रो अरुण कुमार , गुले जोहरा, रविंद्र कुमार, पूनम कुमारी द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




Comments
Post a Comment