Posts

तेजस्वी का राजद मंत्रियों से निवेदन ! /प्रसिद्ध यादव।

Image
         हमने राजद कोटे के सभी माननीय मंत्रियों से निम्नलिखित आग्रह का पालन करने का निवेदन किया है:- 1. सरकार में राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीदेंगे। 2. राष्ट्रीय जनता दल के मंत्री उम्र में उनसे बड़े कार्यकर्ता, शुभचिंतक, समर्थक या किसी भी अन्य व्यक्ति को पाँव नहीं छूने देंगे। शिष्टाचार और अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम, नमस्ते व आदाब की परंपरा को ही बढ़ावा देंगे। 3. सभी मंत्रियों से आग्रह है कि उनका सभी के साथ सौम्य और शालीन व्यवहार हो तथा बातचीत सकारात्मक रहे।सादगी से पेश आते हुए सभी जाति/धर्म के गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को अविलंब प्राथमिकता के आधार पर मदद करेंगे। 4. किसी से भेंट स्वरूप पुष्पगुच्छ/गुलदस्ता लेने-देने के स्थान पर किताब-कलम के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। और इस आशय का आग्रह लगातार करेंगे। स्रोत-तेजस्वी यादव के fb वाल से - 5. सभी विभागीय कार्यों में माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ईमानदारी, पारदर्शिता, तत्परता और त्वरित क्रियान्वयन की कार्यशैली को बढ़ावा देंगे। 6. सभी माननीय मंत्रीगण आदरणीय मुख्यमंत्...

राजनेताओं की जुबान और मिजाज मौसम से भी जल्द बदलता ! /प्रसिद्ध यादव।

Image
       मौसम का तो पूर्वानुमान भी मौसम वैज्ञानिक करते हैं लेकिन, राजनेताओं के मिजाज और जुबान के बारे में अभी तक कोई सटीक वैज्ञानिक नही हुआ है जो पूर्वानुमान बता दें।इसके वैज्ञानिक पत्रकार होते हैं, उन्हें अनुमान होता है लेकिन अब तो अखबार निकलने से पहले खबरें बिक जाती है और रह जाती है रद्दी की कागज।  टीवी चैनलों पर डिबेट प्रेप्लानिंग होती है।बिहार की सत्ता जैसे ही एनडीए से यूपीए में कन्वर्ट हुआ कि मंगलराज से जंगलराज हो गया ।कल तक सरकार की क़सीदे पढ़ने वाले अब आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं।मीडिया में भी धड़ल्ले से ख़बर की टाईटल बन रहा है ' जंगलराज रिटर्न्स ' 'जंगलराज पार्ट 3 ' ।ये पुब्लिक है ,सब जानती है, समझती है।ये सत्ता जाने के बाद कि बेचैनी है और भविष्य में यहां से तंबू कबरने का संकेत है, आहट है।गुजरात में दुष्कर्म के आरोपियों को गुजरात सरकार न सिर्फ रिहा किया बल्कि उन्हें मिठाईयां खिलाई गयी,,अंगवस्त्र दिए गए। शाहनवाज हुसैन पर कौन सा मुकदमा दर्ज हुआ ,ये बताने की जरूरत नहीं है।मौसम हमारे मन, मिजाज और भावनाओं को प्रभावित करता है। जैसे अचानक तापमान गिरने से बच्चे, बूढ़े औ...

प्रकृति के साधु किसान ! अब समाधि की ओर ! /प्रसिद्ध यादव।

Image
   राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने अपनी एक वार्षिक रिपोर्ट में बताया कि 2020 में 2019 की तुलना में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. वर्ष 2019 में इनकी संख्या 1,39,123 थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी ने बताया कि (प्रति लाख जनसंख्या) आत्महत्या दर में भी बढ़ोतरी हुई है. यह 2019 में 10.4 थी, लेकिन पिछले साल यह 11.3 रही. रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2020 के दौरान कृषि क्षेत्र के 10,677 लोगों (5,579 किसानों और 5,098 कृषि मजदूरों) ने आत्महत्या की, जो देश में आत्महत्या करने वालों (1,53,052) का सात प्रतिशत है. रिपोर्ट के अनुसार 5,579 किसान आत्महत्या मामलों में से कुल 5,335 पुरुष और 244 महिलाएं थीं. इसमें कहा गया है कि 2020 के दौरान खेतिहर मजदूरों द्वारा की गई 5,098 आत्महत्याओं में से 4,621 पुरुष और 477 महिलाएं थीं.  आज हर चीज की एमआरपी है लेकिन किसानों की फसल की नहीं हैं। अब ऐसी नीति बना दी गई है जिसमें किसान खेती भी करेगा, उत्पादन पर करेगा, ग्रेडिंग भी करेगा, फ़ूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग भी करेगा जिससे किसान भी एमआरपी वाला बनेगा।  ...

*सदभावना दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की ली प्रतिज्ञा*

Image
   /प्रसिद्ध यादव। आज दिनांक 18.08.2022 को पूर्व मध्य रेल मुख्यालय प्रांगण में ‘‘सद्भावना दिवस‘‘ का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना देश की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलायी । उन्होंने हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने के लिए भी रेलकर्मियों का आह्वान किया ।

तिरंगे में लपटे जवान को देख ..../ प्रसिद्ध यादव।

Image
    कौन दुश्मन हमर बेटा ला पटना में भोर में  बइठल हलइ बाबू!.. अमरनाथ यादव की सिसकती आवाज़ .सबकी आंखों में आँसू.. तिरंगे में बेटे की शव, आर्मी  श्रधांजलि,पुष्पांजलि अर्पित करते ..आज दानापुर रो रहा था। आर्मी बबलू  अपने बेटा की अच्छी पढ़ाई के लिए पटना सेंट्रल स्कूल में नाम लिखवाकर सरहद की चौकीदारी करने अपनी भारत माँ की रक्षा करने के लिए सुबह पटना से पाटलिपुत्र स्टेशन से राजधानी पकड़कर गुवाहाटी जाने वाला था कि कंकड़बाग थाना के चिड़ियांतर पुल के पास सर में गोली मारकर सदा के लिए मौत की नींद में सुला दिया। इनके पिता अमरनाथ यादव राघोपुर दियारा क्षेत्र के हैँ, जो हमारे अभिन्न मित्र भी हैं    अमरनाथ यादव के तीन पुत्र दो पुत्री है।सभी शादीशुदा है।आर्मी बबलू बड़ा था,इनके दो लड़के 12,10 है। 34 वर्षीय बबलू राघोपुर वैशाली जिला के चांदपुर गाँव के रहने वाले थे, जो तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है।इनका ससुराल बख्तियार पुर थाना के काला दियर है।अमरनाथ जी काफी हँसमुख और हास्य व्यंग्य व्यक्तित्व के हैं इनकी विशाल शरीर को देख हमलोग दारा  सिंह कहते थे, लेकिन ऐसा पहाड़ टूटा की...

सरहद पर दुश्मन आंखें नही मिला सका ,उस जवान को सड़क छाप अपराधी मौत की नींद सुला दिया !/प्रसिद्ध यादव।

Image
        मृतक उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के निवासी हैं। पटना /प्रसिद्ध यादव। पटना में सेना की जवान की पटना सुबह करीब 2.30 बजे आर्मी बबलू कुमार को कंकड़बाग थाना के चिड़ियांतर पुल के पास सर में गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक के पिता अमरनाथ यादव ने बताया कि वे गुहाटी में पोस्टिंग थे और पटना में अपने बेटा को सेंट्रल स्कूल में एडमिशन करवाने आया था।ये राघोपुर, दियर के रहने वाले हैं।अभी इनका शव आर्मी ऑफिस दानापुर में है।मृतक पाटलिपुत्र से गुवाहाटी के लिए राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने बाइक से जा रहा था। आर्मी पीछे बैठे हुए थे और आगे उनके नजदीकी बाइक चला रहे थे।चंदन ऑटो सर्विसेज के पास एक बाइक सवार दो आदमी पीछे से आया और पटना स्टेशन के रास्ता पूछा गाड़ी धीमी हुई और पीछे से बाइक पर बैठे आर्मी जवान बबलू को सर में गोली मार दी।गोली लगते ही बबलू गाड़ी से गिर गए और वहीं उनकी मौत हो गई।इनके साथ बाइक चला रहा डर से गाड़ी आगे ले गया।वे फिर गाड़ी पीछे कर के लाया तो देखा कि बबलू की मौत हो चुकी थी।बाइक चालक मोबाइल से घर वाले को यह मनहूस खबर दिये, इनके पिता फतुहा में रहते थ...

डूब मरो! (कविता)-प्रसिद्ध यादव।

Image
    डूब मरो वो बुद्धिजीवी ! जिसके छूने से धर्म नष्ट हो जाता है।  उस अबोध बालक ने क्या मटका छुआ ? जान  से उसको खत्म किया । कहने  को तो शिक्षक था  मनुवाद सर पर घूमता था  कौन किस कुल धर्म ,जाति में जन्म ले  इसपर किसका है अधिकार  भला  दानव निर्मित घृणित छुआछूत है  सब ठग चोर के धंधा है। आजादी के अमृत उत्सव में विष भरा है रग रग में  आज भी बहुजनों से नफ़रत है  मानव को छूने से पानी जहर हो जाता है इतना पाखंड क्यों करता है? अंधविश्वास में मूत्र भी पी जाता है। बन्द करो करो काटना  अंगूठा एकलब्य का  शम्बूक की हत्या बन्द करो रोहित विमुला की हत्या बन्द करो। धर्म के नाम पर दुकानदारी बन्द करो परजीवियों को पहचानो  मुफ्तखोरों को पहचानो   धर्म एक धंधा है  लोगों को बनाता अंधा है। बनो तर्कवादी, रखो वैज्ञानिक सोच पढ़ो संविधान, इसी से है सम्मान। डूब मरो स्वांग करने वाले । डूब मरो। जरूर शेयर करें।