यौन शोषण के ठेका देने वाले बेच दिया कर्पूरी जी के विचारों को।प्रसिद्ध यादव के साथ शेयर करें।

 अधिकार चाहो तो लड़ना सीखो "" - देवमुनि सिंह यादव।

फुलवारी शरीफ में आज जननायक  कर्पूरी ठाकुर की 33 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजद  ध्रुव यादव ने की।इस अवसर पर राजद जिला अध्यक्ष देवमुनि सिंह यादव ने कर्पूरी जी की संस्मरणों और उनकी उक्ति को सुनाया। कर्पूरी जी कहते थे कि "" अधिकार चाहो तो लड़ना सीखो

पग पग पर अड़ना सीखो

जीना है तो मरना सीखो।

प्रदेश राजद नेता देवकीसुन ठाकुर ने कहा की कर्पूरी जी सहज जीवन शैली के धनी थे,वे आडम्बर,दिखावा के सख्त विरोधी थे। दिनेश रजक ने कहा की आज यौन शोषण के ठेका देने वाले लोग भी कर्पूरी को याद करने लगे हैं,लेकिन इनके विचारों को कट्टपंथियों के हाथों गिरवी रख दिया है।इस अवसर पर कौशर खान ,दिनेश रजक,मोहन राय आदि वक्ताओं ने कर्पूरी जी को याद किया और संकल्प लिया की इनकी विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगे।

 राजद नेताओं ने सबसे पहले कर्पूरी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि  और नमन किया।

प्रसिद्ध यादव।




Comments

Popular posts from this blog

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

एक परिवार की पुकार: रामलड्डू की सकुशल वापसी के लिए सरकार से गुहार !😢प्रो प्रसिद्ध कुमार।

एक गर्मजोशी भरा स्वागत: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के नए कुलपति ने वित्त रहित शिक्षक महासंघ से की मुलाकात !-प्रो प्रसिद्ध कुमार।