देशभक्ति की भावना जगायें! प्रसिद्ध यादव@सिकन्दराबाद।
मात्र एक तिरंगा पर 9 लाख खर्च होने से देशवासी हुए देशभक्ति से ओतप्रोत! 6.75 करोड़ रुपये में भारत के 75 रेलवे स्टेशन पर तिरंगा फहराया! लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से और इंडियन रेलवे की तरफ से एक बड़ा ऐलान हुआ था। सरकार ने रेलवे को निर्देश दिए थे कि देश के सभी ए-1 कैटेगिरी वाले रेलवे स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाए। इसके लिए 75 रेलवे स्टेशनों का चयन कर भी लिया गया है। आपको बता दें कि सरकार ने इससे पहले सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान के गायन को अनिवार्य कर दिया था, जिसके बाद उस पर खूब बहस हुई थी। आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने उसकी अनिवार्यता को खत्म कर दिया था।
ए-1 कैटेगिरी वाले 75 स्टेशनों पर लगेगा 100 फीट लंबा तिरंगा
जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने पिछले महीने ही ये सर्कुलर जारी किया था कि देश के 75 रेलवे स्टेशनों पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। बताया जा रहा है कि जिन 75 रेलवे स्टेशनों को इसके लिए चुना गया और लगाया भी गया। उनकी सालाना आमदनी 50 करोड़ के करीब है और सभी को ए-1 कैटेगिरी में रखा जाता है।
मुंबई के सात रेलवे स्टेशन हैं शामिल
रेलवे बोर्ड द्वारा चयनित 75 रेलवे स्टेशनों में मुंबई के सात रेलवे स्टेशन हैं। मुंबई में ए-1 कैटेगिरी के सात रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें सीएसएमटी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला, दादर, ठाणे और कल्याण रेलवे स्टेशन का नाम शामिल है। इसके अलावा मुंबई सेंट्रल, और बांद्रा टर्मिनस का भी नाम शामिल है।
एक राष्ट्रीय ध्वज पर आएगा 9 लाख रुपए का खर्चा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को कलरफुल लाइट से फोकस किया गया है। इसके अलावा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स को इस ध्वज की सुरक्षा में तैनात किया गया है । एक ध्वज पर लाइटिंग और उसकी सुरक्षा पर करीब सरकार 9 लाख रुपए खर्च हैं।
सरकार का ये फैसला 'राष्ट्रवाद के प्रतीक' योजना की दिशा में है। देश के युवाओं ने भी नॉकरी के लिए आवेदन शुल्क खूब दिया, इनके योगदान भी देश याद करेगा। राष्ट्रवाद पर हमें कोई भी कुर्बानी देने को तैयार रहना चाहिए। अडानी अम्बानी भी दिन रात देश की सेवा में लगे हुए हैं और ये पूंजीपति एक दिन देश को पुनः सोने की चिड़िया बनाकर रहेंगे। राष्ट्रीय सम्पति आपकी सम्पति है, इसका रख रखाव करें और कोई क्षति न पहुंचाएं।
Comments
Post a Comment