पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष ज्योती सोनी की करारी शिकस्त हुई ।प्रसिद्ध यादव।।

   ज्योती सोनी पटना जिला पार्षद की उपाध्यक्ष से अध्यक्ष की कुर्सी पर ड्रामे कर के पहुंची थी। जब भी बैठक होती अपने जमूरे के साथ हंगामा मचा देती। अब हार की बारी है इसके जमूरों की। इसकी हार से इसके शागिर्द जिला पार्षदों के रूह कांपने लगे हैं। कुछ तो चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। पैसों के बल पर लोकतंत्र को बपौती समझने वाले को जनता जमीन में नाक रगड़ देती है। सब पांच साल की चर्बी झड़ जाएगी।



  पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड की धाना निसरपुरा पंचायत में धर्मेंद्र कुमार उर्फ राहुल, सदावह डोरवा में प्रभात यादव की पत्‍नी रेखा कुमारी, राजीपुर से गुड़‍िया देवी, काब में खुर्शीदा परवीन मुखिया का चुनाव जीत गई हैं। इस प्रखंड में मुमताज अंसारी जिला परिषद का चुनाव जीत गए हैं। बिहटा प्रखंड की आनंदपुर पंचायत से किरण देवी, सिकंदरपुर में अर्धानंद पासवान, कटेसर पंचायत से सुमन कुमारी मुखिया पद पर चुनी गई हैं। आनंदपुर पंचायत में छोटी कुमारी पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव जीत गई हैं। बिहटा में जिला परिषद उत्‍तरी भाग की सीट से आशा देवी ने पूर्व जिला परिषद ज्‍योति सोनी को चुनाव हरा दिया है। सिकंदरपुर में मीरा देवी ने पंचायत समिति के लिए पूर्व प्रमुख मानती देवी को हरा दिया है। बिहार में प्रमुख और उप प्रमुख दोनों ही चुनाव हार गए हैं। पूर्व उप प्रमुख कुणाल कुमार को वरुण कुमार ने जबकि पूर्व प्रमुख मानती देवी को मीरा देवी ने हरा दिया है।

दर्पण के सौजन्य से।

Comments

Popular posts from this blog

चुनाव आयोग विलम्ब से वोटिंग प्रतिशत बताया! वोटरों की संख्या क्यों नहीं बताते?

शिवहर में आनंद मोहन भाजपा विधायक जायसवाल को तू कहने पर जायसवाल भड़के !

पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव पंचतत्व में हुए विलीन !