दिल्ली में महिला की इज्ज़त हुई तार तार ! प्रसिद्ध यादव।
देश की राजधानी दिल्ली में जब इंसानियत इस तरह शर्मशार हो जाये कि सुनने वालों की रूह कांप उठी। जहां विधिव्यवस्था, अनुशासन, आचरण सिखाया जाता है वहां महिला के साथ घंटो हैवानियत हो और फिर खुलेआम सड़को पर घण्टों घुमाया जाए तो डूब मरे वहां की सरकार, पुलिस प्रशासन! सुदूर गांवों में खाप पंचायतों की बातें करते हैं, लेकिन दिल्ली में इस घटना से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया। जब राजधानी में महिला महफूज़ नहीं है तो पूरे देश की हालत क्या होगी? शाहदरा इलाके में 26 जनवरी को को एक 20 साल की महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। महिला को पहले अगवा किया गया। कस्तूरबा नगर के एक घर के कमरे में कैद कर दिया गया। फिर महिला को दो नाबालिग समेत तीन लड़कों के हवाले कर दिया गया जिन्होंने उसके बदन को नोचा। गैंगरेप किया। अननेचरल सेक्स के भी आरोप हैं। उसके बाद महिलाओं ने बाल काट दिए, चेहरे पर कालिख पोत दी। पिटाई की। चप्पलों की माला पहना पूरे इलाके में परेड कराया। वो इलाका जो उसका मायका भी है लेकिन मदद को कोई आगे नहीं आया। महज उसे पीटते हुए इलाके में जुलूस निकालने वाली तालिबानी भीड़ में शामिल ज्यादातर चेहरे उसके जाने-पहचाने थे। गलियों के घर भी जाने-पहचाने थे। आरोपी पिछले 2 महीनों से इस दरिंदगी के लिए मौके की तलाश में थे।
Comments
Post a Comment