नवादा में जघन्य अपराध! /प्रसिद्ध यादव।

        

 आज इक्कीसवीं सदी में भी  लोग  इतने ढोंगी, अन्धविश्वाशी  हैं, यह सोच कर कलेजा कांप जाता है। विश्व गुरु के चाह रखने वाले देश में विज्ञान के ज्ञान से दूर चमत्कार  और जादू टोना पर विश्वास रखने वाले  कुछ लोग राक्षसी जीवन जी रहे हैं। पंचायत में मुखिया, सरपंच, वार्ड पार्षद भी होंगे।क्या सभी मुंह ताकते रह गए। कल


नवादा जिला के रजौली में  कुछ लोगों ने सभी सीमाओं को पार कर महिला पर पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया. घटना के बाद महिला किसी तरह अपना जान बचाने के लिए पास के तालाब में कूद गई, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. 

परिजन जब शव को निकालने के लिए तालाब में गए तो लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है और पुलिस गांव में कैंप कर रही है. मृतक महिला के बहन और बहनोई ने रजौली थाने पहुंचकर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर एक व्यक्ति नही बल्कि एक समूह वहसी बना हुआ था। क्या यह लोकतंत्र और सुशासन तंत्र है। यह घटना एक दिन का दुष्परिणाम नही ,बल्कि कई दिनों से पीड़िता को पड़तारित किया जा रहा था। सरकार अविलंब दोषियों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा दिलवाने की सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में ऐसी जघन्य अपराध न हो।


Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !