एनएच 98 चकमुसा बघा टोला बना एक्सीडेंट जोन!प्रसिद्ध यादव

   



 पटना एम्स के बगल के गांव चकमुसा- बघा टोला पूरी तरह से एक्सिडेंटियाल जोन बन गया है। दर्जनों लोग  दुर्घटना से मौत के मुंह में चले गए।स्थानीय लोग कई बार सड़क को बरकेटिंग से घेरने ,अंडर बाईपास, ब्रेकर की मांग करते रहे लेकिन प्रशासन के तरफ आश्वासन मिला और मांग करने वाले पर मुकदमा हुआ। सरकार के पास जान की क्षति के बचाव के कोई उपाय नहीं है क्योंकि यहां रहने वाले लोग गरीब हैं। कोई ऊंचे रसूख वाले होते तो अबतक समाधान हो जाता। दोनों गाँव के लोग इसी दहशत में जी रहे हैं कि अगला नम्बर किसका?ठेला चालक राजकुमार राव की पत्नी45 वर्षीया सुजाता देवी 3 लड़का 2 लड़की  हैं, भूमिहीन है,सुबह नकटी भवानी के पास सड़क पार करने के दौरान एक निजी बस द्वारा धक्का लगने से मौके पर ही मौत हो गई।अगर घर में शौचालय होता तो घर से बाहर सड़क पार करके न जाती और न मौत के मुँह में जाती।

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

एक परिवार की पुकार: रामलड्डू की सकुशल वापसी के लिए सरकार से गुहार !😢प्रो प्रसिद्ध कुमार।

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !