भोजन की बर्बादी न हो !/प्रसिद्ध यादव।
भोजन की एक निवाला मुँह में डालने से पहले जरूर सोचे कि यह अन्न कितनी मेहनत के बाद थालियों में आता है। खासकर पार्टियों में हराम के खाना समझकर कुछ लोग खाने से ज्यादा बर्बाद करते हैं। ऐसे लोगों को न कोई शर्म है, न लाज है। जो कोई भी खाना को बर्बाद करे, उसे वहीं बेइज्जत करना चाहिए और भविष्य में उसे आमंत्रित नहीं करना चाहिए। होटलों में भी शान शौकत दिखाने के चक्कड़ में खाना छोड़ देने की प्रचलन है। पैसा भले किसी का हो, लेकिन संसाधन समाज का है और इसे बर्बाद करने का अधिकार किसी को नहीं है। जिस घर में भोजन की बर्बादी होती है, वहां दरिद्रता आना तय है। एक एक ईंट जोड़ने से इमारतें खड़ी होती है और एक एक ईंट खसकने से ढह भी जाती है। सबसे अधिक खाना की बर्बादी नाइजीरिया और सबसे कम रूस में होती है। भारत में हर वर्ष करीब 6.88 करोड़ टन भोजन बर्बाद कर दिया जाता है। यदि इसे प्रति व्यक्ति के हिसाब से देखें तो प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष 50 किलोग्राम भोजन बर्बाद कर देता है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट ‘फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट 2021’ में सामने आई है। वहीं विडम्बना देखिए की देश में अभी भी करीब 14 फीसदी आबादी कुपोषण का शिकार है, जिसका मतलब है कि 18.9 करोड़ लोगों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। आज भी 5 वर्ष से कम आयु के 34.7 फीसदी बच्चे अपनी उम्र के लिहाज से काफी छोटे हैं, जिसका मतलब है कि पोषण की कमी के चलते उनका उतना विकास नहीं हो पाया है जितना होना चाहिए था। वहीं यदि ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 को देखें तो उसके अनुसार 107 देशों की लिस्ट में भारत को 94वें स्थान पर रखा गया है जो स्पष्ट तौर पर दिखाता है कि देश में अभी भी सबको पर्याप्त भोजन नहीं मिल पता है।
यदि वैश्विक स्तर पर देखें तो 2019 में करीब 93.1 करोड़ टन भोजन बर्बाद कर दिया गया था, जबकि उस वर्ष में 69 करोड़ लोगों को खाली पेट सोना पड़ा था। इसके वजन का अनुमान आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यदि इस कचरे को यदि 40 टन के ट्रकों में पूरी तरह भर दिया जाए तो यह यह इस तरह के 2.3 करोड़ ट्रकों के वजन के बराबर होगा। जिन्हें लाइन में खड़ा करने पर पृथ्वी का सात बार चक्कर लगाया जा सकता है। अनुमान है कि 17 फीसदी भोजन को हर वर्ष कचरे में फेंक दिया जाता है, जिससे करोड़ों लोगों की भूख मिटाई जा सकती है। इसमें से करीब 57 करोड़ टन अकेले घरों द्वारा कचरे में फेंका गया भोजन होता है।
Comments
Post a Comment