रामजानकी देवलोक में भंडारे के साथ सम्पन हुआ 11 दिवसीय धार्मिक महोत्सव! -प्रसिद्ध यादव।
'मनोविनोद नारायण कल्याण ट्रस्ट' बाबू चक (खगौल) के तत्वधाम में श्रीराम जानकी लोकधाम मंदिर के प्रांगण में श्रीराम कथामृत का नौ दिवसीय कार्यक्रम आज पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। आज पूर्णाहूति के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन प्रसाद ग्रहण करने हेतु उमड़े। विश्व कल्याण एवं मानवता संवर्धन के पावन निमित्त नौ दिवसीय श्रीराम कथामृत 21/01/2023 से 31/01/2023 को संपन्न हुआ। श्रीराम कथामृत के कथावाचक श्री धरणीधर शास्त्री जी महाराज ने कहा कि समस्त धराचार्य के स्वामी श्रीराम है, जो मानव कल्याण के लिए पृथ्वावतरण किये। अधर्म को नष्ट कर संपूर्ण पृथ्वी पर सभी जीव जंतुओं के बीच प्रेम प्रवाह की अविरल धारा बहाये। मनोविनोद नारायण कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक, अध्यक्ष एवं भक्त विनोद कुमार जी ने इस मौके पर कहा कि श्रीराम जानकी देवलोक धाम मंदिर अपने स्थापना काल से ही मानवता की स्थापना हेतु संकल्पित रहा है। लाचार, असहाय एवं निर्धनों की निःस्वार्थ सेवा कर रहा है। यहाँ मंदिर के खर्च से गरीब कन्याओं का भी पाणिग्रहण संस्कार करा रहा है, ऐसे कई सामाजिक सेवा की कार्य भी संचालित किए जा रहे हैं। मीडिया प्रभारी .यह मानव सेवा व उत्थान के लिए देव लोक मंदिर का निर्माण किया गया है। आसपास के खगौल, रेलवे कॉलोनी, बाबूचक, जमालुद्दीन चक,महम्मदपुर, ,कोरजी, चकमुसा, गोरगावां, सरारी ,कोठियां, अंडा पकौली सहित दर्जनों गांवों के श्रद्धालु उपस्थित थे।मंदिर के अध्यक्ष विनोद यादव व परशुराम गुप्ता ने बताया कि यह मंदिर पूर्ण रूप से नशा निषेध है।यहां किसी को भी कोई ध्रूमपान की इजाजत नहीं है और मंदिर में गरीब लोग अपनी बेटी के शादी यहां करने पर निःशुल्क खानपान, कन्या को वस्त्र एवम ठहरने की उत्तम व्यवस्था है।यहां किसी तरह की कोई जंतर मंतर, ताबीज,झाड़ फूंक, ढोंग,आडम्बर की सख्त मनाही है।गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क ट्यूशन की व्यवस्था है, इसके लिए योग्य शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाता है ।समय समय पर मुफ्त चिकित्सीय जांच होती है। कोई असहाय या ओल्ड व्यक्ति जो घर से तिष्कृत किये गए हैं, उन्हें यहां रहने खाने पीने की व्यवस्था है। ये सब वहन मंदिर की तरफ से किया जाता है। अपने आप में एक अनूठा मंदिर है, जहां एक हो परिसर में सभी देवसमुह और विष्णु अवतारों की मूर्ति विराजमान हैं। सड़क किनारे विशाल बजरंगबली की प्रतिमा बरबस लोगों को आकर्षित करती है।जहां कभी चोर, डकैतों,क्रिमिनल्स के अड्डा हुआ करता था आज वहां लोगों की दिनरात चहक़दमी रहती है और चौबीसों घंटे रामनाम होते रहता है। मनोविनोद नारायण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री रवि रंजन सिन्हा, सचिव पी० पी० गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, ट्रस्टी कुसुम कुमारी ने कहा कि राम जानकी मंदिर लोगों में प्रेम, सद्भाव के साथ निःस्वार्थ की भाव जगाने में जुटा हुआ है। अशोक कुमार सिंह, इंदल कुमार, जनार्धन प्रसाद सिन्हा, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार भी इस कार्य के सहयोगी कार्यकर्ता की भूमिका में रहे हैं।
Comments
Post a Comment