नवआगंतुक डी.आर.एम.श्री जयन्त कुमार चौधरी का पुर्व मध्य रेल मजदूर काॅग्रेंस के जोनल अध्यक्ष,मो.जफ़र अहसन द्वारा स्वागत किया गया।
आज 26 जुलाई 2023 को पूर्व मध्य रेल मजदूर कांग्रेस के द्वारा, श्री जयंत कुमार चौधरी साहब को दानापुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के पद पर पदभार ग्रहण करने पर,उनके कक्ष में मिलकर,मो.जफर अहसन,जोनल अध्यक्ष के नेतृत्व में फूलों का गुलदस्ता देकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।
इस अवसर डीआरएम साहेब ने कहा कि हम सभी को एक साथ मिलकर दानापुर रेल मंडल को आगे बढाएँगे एवं कर्मचारीयों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।
कर्मचारियों के रहनेवाले पटना एवं मंडल के अन्य जगहों के रेल आवासों के मरम्मति एवं बरसात के दिनों में जलजमाव की ओर डीआरएम साहेब का ध्यान आकृष्ठ कराया गया,जिसपर उन्होंने गंभीरता पुर्वक ध्यान से सुने एवं इसके निराकरण का आश्वासन दियें।
बधाई देने वालों में मंडल के अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार यादव, यूनियन के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिन्हा/टीआई,पटना जं, शैलेंद्र पासवान,विनोद कुमार सतीश चौधरी कृष्णा प्रसाद, मोहम्मद शकील अंजुम अंसारी, मोहम्मद अमजद अली, मो.हबीब बीएनपी ग्राउंड,मोहम्मद अकबर सूर्या चटर्जी, रंजीत कुमार मोहम्मद आसिफ इत्यादि शामिल थें।
Comments
Post a Comment