दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन 7.5 करोड़ के मालिक ।

 

      



मुंबई देश की आर्थिक शहर है।यहां पैसा बोलता है।यहां पैसों वालों की कमी नहीं है।यही कारण है कि भरत जैन     दुनिया के सबसे अमीर भिखारियों  में  भरत जैन का नाम  है। भरत जैन मुंबई की कई सड़कों पर भीख मांगता है। जानकारी के अनुसार गरीबी के कारण उसकी पढ़ाई नहीं हो सकी, इसके बाद वह मुंबई में भीख मांगने लगा। दुनिया के सबसे अमीर भिखारी भरत जैन शादीशुदा है और उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, एक भाई और उनके पिता हैं। दोनों बच्ची की पढ़ाई पूरी हो चुकी है।
भरत जैन मुंबई में रहता है और उनकी कुल संपत्ति 7.5 करोड़ रुपये (1 मिलियन डॉलर) बताई जाती है। वह भीख मांगकर प्रति माह 60,000-75,000 रुपये कमाता है और उसके पास मुंबई में 1.2 करोड़ रुपये की कीमत वाला दो बेडरूम का फ्लैट है। इतना ही नहीं, मुंबई से सटे ठाणे में दो दुकानें हैं जिनसे 30,000 रुपए की कमाई होती है। भरत जैन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और आजाद मैदान इलाके में भीख मांगता है।

Comments