आवाज़ के जादूगर अमीन सयानी का जाना दुखद !
' बहनों एवम भाइयों ' से रेडियो पर मखमली ,दमदार आवाज़ अमीन सयानी जी की पहचान थी। जब सिबाका गीत माला पेश करते थे तो लोग रेडियो पर इनकी आवाज सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार करते थे। गीतों से ज्यादा इनकी आवाज़ सुनने में मजा आता था। गीतों को जब पायदान नम्बर से बताते थे तब सुनने वाले को सम्मोहन होता था। अपनी जादुई आवाज और मस्त अंदाज से बरसों दुनिया के कई देशों के श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाले अमीन सयानी का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। रेडियो की दुनिया में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज के निधन से लोग मर्माहत हैं।
Comments
Post a Comment