मीसा भारती के लिए मैनपुर अन्दा पंचायत में चला घर - घर जनसंपर्क अभियान!

  






" एक घर छूटे नहीं, एक वोट छूटे नहीं  "

फुलवारी शरीफ के मैनपुर अन्दा पंचायत के बाबूचक,धर्मपुर व महम्मदपुर में चला घर घर जनसंपर्क अभियान।इस अभियान में प्रसिद्ध यादव, अरुण कुमार, अर्जुन प्रसाद, विजय कुमार, रामबचन राय सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे। लोगों में चुनाव में मीसा भारती के प्रति गज़ब की उत्साह देखने को मिला।इस अभियान में महम्मदपुर गांव में पूर्व पुलिस अधिकारी गिरिधर पाठक मिले वो भी गठबंधन के प्रचार प्रसार ही कर रहे थे। धर्मपुर में कोई विकास का काम नहीं होने से लोगों में गुस्सा दिखा वही महम्मदपुर में रामकेश्वर राय की गली से नहर तक जाने के लिए कच्ची सड़क से लोगों ने परेशानी बताया और वर्तमान जनप्रतिनिधियों के प्रति गुस्सा भी है।

महागठबंधन के कार्यकर्ता, नेता साथियों  ने अपने - अपने जोन, पंचायत, वार्ड के एक -  एक घर जाकर हर वोटर से मिलकर महागठबंधन के पक्ष में वोट देने की अपील व जनसम्पर्क अभियान चलाया। वोटर महागठबंधन के पक्ष में वोट देने के लिए तैयार हैं।जरूरत है आप सभी को उत्साह बढ़ाने की,10 साल मोदी की जनविरोधी कारनामे को बताने की। महागठबंधन की तरफ से किया गया वादा -हर परिवार की गरीब महिला को एक लाख रुपये,500 में गैस सिलेंडर, 1 करोड़ युवाओं को रोजगार, अग्निवीर सेवा समाप्त, ओल्ड पेंशन योजना लागू आदि लोककल्याणकारी योजनाओं को महागठबंधन सरकार लेकर आ रही है। संविधान ,आरक्षण व लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में दें।

पाटलिपुत्र से राजद प्रत्याशी डॉ मीसा भारती को भारी मतों से विजयी बनाने की जुनून लोगों में देखा।

Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !