नीतीश के हाथों से तीर धनुष गिर गया।


 

पहले असली रावण को मारो, हम तो कठपुतली हैं। भ्रष्टाचारी रूपी रावण से जनता कराह रही है दर्जनों पुल ध्वस्त हो गए ,वहां तीर चलायें। अगर नीतीश एनडीए के साथ नहीं होते तो अब तक पोंगा पंडितों ने न जाने क्या से क्या अपशकुन से लेकर राहु केतु ग्रह नक्षत्र के दोष निकाल देते।अब नीतीश से धनुष बाण नहीं संभल रहे हैं तो बिहार को क्या संभाल सकते हैं।बढ़ती उम्र में ऐसी घटनाएं घटती रहती है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दाहिनी ओर राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर और बायीं ओर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खड़े थे। रावण दहन के वक्त सभी के हाथ में तीर कमान मौजूद था। सभी ने डोरी खींचा और रावण की ओर निशाना साधा। ठीक उसी वक्त तीर सहित कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हाथों से छूट कर मंच से नीचे गिर गया। नीतीश कुमार थोड़ी देर के लिए घबरा गए। फिर झेंप गए और उसके कुछ देर तक गंभीर भी रहे। मुख्यमंत्री की हाथों से तीर-कमान छूटने का वीडियो वायरल हो गया है। एक्स पर हजारों लोगों ने इसे देखा है। लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। तीर- कमान गिरने के बाद नीतीश कुमार थोड़ी देर नीचे देखते रहे। उसके बाद राज्यपाल को इशारों से बताया कि मेरा तो नीचे गिर गया। उसके बाद पीछे मुड़े और बैठने के लिए चले गए।

Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !