केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या !बहन व दूसरा भांजा अस्पताल में भर्ती !

      


 पारिवारिक विवाद इतना बढ़ जाये कि एक भाई दूसरे भाई की जान ले ले ,इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है। ऐसा नहीं है कि कोई धन अभाव के कारण यह घटना घटी है, बल्कि कभी कभी अधिक धन भी विवाद के कारण बन जाता है। खैर,यह मेरे पूर्वानुमान है ,सच्चाई जांच के बाद मालूम  होगा। जिनके हाथों में देश की विधिव्यस्था की जिमेवारी है, उनके अपने  अपनों के ही हिंसा के शिकार हो गए।   शायद कलियुग में गांधारी की श्राप फलीभूत हो रहा हो। भागलपुर में गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना नवगछिया के जगतपुर गांव में हुई। पारिवारिक विवाद में गोली चली, जिसमें मंत्री के भांजे की जान चली गई।

दोनों भाई में विवाद हुआ विवाद । नित्यानंद राय के दो भांजे, जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल है। नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है।

दोनों घायल मां-बेटे को इलाज के लिए भागलपुर के एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

इनके बहन व भांजे ठीक हो जायें। ईश्वर से कामना है।

Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !