राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनीसाबाद में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस। 16 प्राध्यापकों को बनाया गया विभागाध्यक्ष।
पटना। राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनीसाबाद में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर ‘शिक्षक दिवस’ का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद, उप-प्राचार्या प्रो. कुमारी संगीता एवं अन्य प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 16 प्राध्यापकों को उनके संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष (हेड ऑफ डिपार्टमेंट) के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्य द्वारा सौंपे गए इन पत्रों के तहत उप-प्राचार्या प्रो. कुमारी संगीता को हिंदी विभाग, प्रो. प्रसिद्ध कुमार को अर्थशास्त्र विभाग , प्रो. रमेश कुमार को अंग्रेजी, प्रो. रोहित भारती भूगोल, प्रो सुजाता कुमारी इतिहास, प्रो गुड़िया कुमारी राजनीति शास्त्र, प्रो श्री भगवान् सिंह दर्शन शास्त्र, प्रो नूतन दास जूलॉजि , प्रो.कुमारी तेजस्विनी केमेस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने शिक्षक दिवस की बधाई दी और कहा, "शिक्षकों का मुख्य दायित्व पठन-पाठन की गुणवत्ता को उत्कृष्ट बनाना है। प्राध्यापकों को पूरी निष्ठा के साथ अपने अध्यापन कार्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।"
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षक डॉ प्रो शंकर प्रसाद शाह, प्रो. बी.डी. यादव, प्रो. वीरेंद्र सिंह, प्रो. कुमारी सुंदरम, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. रोहित कुमार , डॉ. प्रो. एकता सिंह, प्रो शिल्पा कुमारी , प्रो. अभय कुमार, प्रो. हरेंद्र कुमार , प्रो अशोक यादव , गुले जोहरा, रविंद्र कुमार, पूनम कुमारी, मो मिराज आदि कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



Comments
Post a Comment