एतवारपुर में धूमधाम से शुरू हुआ श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव.


   

फुलवारी शरीफ, अजीत:

 कुर्थौल पंचायत के एतवारपुर में फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ. परसा-पुनपुन-सिपारा मुख्य मार्ग के समीप आयोजित गणेश पूजा महोत्सव का उद्घाटन कुर्थौल पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राम वचन राय ने किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.


उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रंग-बिरंगी रोशनी और विद्युत सज्जा से पूरा परिसर जगमगा रहा है. गणेश उत्सव शुरू होते ही एतवारपुर और आसपास के इलाकों में उत्सव का माहौल बन गया है.


आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार यादव हैं. पूजा समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगातार जुटे हुए हैं. पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.


गणेश महोत्सव को लेकर खासकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से सजा पूजा परिसर श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों के आकर्षण का केंद्र बन जा रहा है. एतवारपुर सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

केवी स्कूल की छात्रा रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिले कपड़े और बस्ता! -प्रो प्रसिद्ध कुमार।

नेउरा-दनियावाँ रेल खंड: क्या बाबूचक-मोहम्मदपुर में बनेगा 'शहीद जयगोविंद सिंह यादव रेलवे स्टेशन'?