राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनीसाबाद, पटना में शासी निकाय (GB) की बैठक संपन्न।
आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनीसाबाद, पटना के प्रांगण में महाविद्यालय के शासी निकाय (GB) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष की अनुपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य रूप से विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, प्राचार्य, सचिव और कॉलेज प्रतिनिधि ने हिस्सा लिया।
प्रमुख उपस्थित महानुभाव:
डॉ. ब्रजभूषण प्रसाद सिंह (सचिव)
प्रो. (डॉ.) कुमार चंद्रदीप (विश्वविद्यालय प्रतिनिधि)
प्रो. सुरेंद्र प्रसाद (प्राचार्य)
प्रो. बी.डी. यादव / अन्य कॉलेज प्रतिनिधि
अतिथियों को प्राचार्य, उप प्राचार्य प्रो कुमारी संगीता, प्रो राम बिनेश्वेर सिंह, प्रो वीरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रो राय श्रीपाल सिंह, प्रो अशोक यादव सहित अन्य प्राध्यापकों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं विचार-विमर्श:
स्वागत कक्ष नामकरण: कॉलेज परिसर में पार्षद कोष से निर्मित हॉल का नाम "गुलाम गौस सभागार" रखने पर विचार किया गया। कॉलेज के संस्थापक श्री राम लखन सिंह यादव की आदम कद प्रतिमा कॉलेज परिसर में स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
वित्तीय एवं अनुदान मामले: अनुदान की बची हुई राशि से प्राप्त ब्याज (Interest) को अनुदान प्राप्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच वितरण करने पर विचार हुआ।
विकास कार्य: कॉलेज की टूटी हुई चहारदीवारी निर्माण तथा कांटेदार तार लगवाने में कॉलेज कोष से किए गए खर्च की संपुष्टि पर चर्चा की गई।
वेतन एवं अन्य मुद्दे: नव नियुक्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान, अतिथि शिक्षक एवं वरीय शिक्षकों के वेतन वृद्धि तथा वर्षों से बंद कमरों को खुलवाने पर विचार किया गया।
बैठक के पश्चात शासी निकाय के सम्मानित सदस्यों के सम्मान में महाविद्यालय के प्राचार्य तथा उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. उस्मानी की ओर से एक विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता की। जिनमें प्रमुख रूप से:
प्रो. राम बिनेश्वेर सिंह, प्रो. राय श्रीपाल सिंह, प्रो. सतेंद्र कुमार, प्रो. सुरेंद्र यादव, प्रो वीरेंद्र प्रसाद सिंह
प्रो. आनंद प्रकाश, डॉ. प्रो. शंकर साह, प्रो. प्रसिद्ध कुमार, डॉ. प्रो. श्री भगवान सिंह, प्रो. अनुपम सिन्हा, प्रो. मनीष भारती, प्रो. रोहित भारती, प्रो. कुमारी सुंदरम, प्रो. शुभम प्रकाश, प्रो. शैलेंद्र कुमार रंजन, प्रो रोहित कुमार, प्रो अमित कुमार प्रो. रमेश कुमार, प्रो. पारस नाथ यादव, प्रो. गुरिया कुमारी, प्रो सुजाता कुमारी , प्रो दीक्षा श्री, प्रो. कुमारी तेजस्विनी , प्रो सतेंद्र कुमार, नेहा कुमारी , प्रो शाहिला प्रवीं, प्रो डेजी रानी,
प्रो. रामजीवन यादव, प्रो. एकता सिंह, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. हरेंद्र कुमार , प्रो अभय कुमार , प्रो डिजी रानी प्रो आर एन उपाध्याय, प्रो परिवेश शाह, इंदुभूषण, विद्या प्रसाद, रामजी रे मो मिराज अहमद, मो अली, गुले जोहरा, लीलि दास आदि शामिल रहे।


Comments
Post a Comment