वित्तरहित शिक्षकों के वेतनमान के लिए सरकारी पहल का राम लखन सिंह यादव (RLSY) कॉलेज, अनीसाबाद में स्वागत, शिक्षकों में हर्ष !

  



पटना। वित्तरहित अनुदानित स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए वेतनमान और सम्मानजनक वेतन संरचना को लेकर राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पहल से राम लखन सिंह यादव (RLSY) कॉलेज, अनीसाबाद, पटना के शिक्षक एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस ऐतिहासिक घोषणा और इस दिशा में गठित उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक के बाद कॉलेज परिवार ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रमुख प्राध्यापकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी:

प्रो. सुरेंद्र प्रसाद (प्राचार्य): "यह राज्य सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो उच्च शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाएगा।"

प्रो. वीरेंद्र प्रसाद सिंह (पूर्व प्राचार्य एवं वित्तरहित मोर्चा अध्यक्ष मंडल सदस्य): "पिछले चालीस वर्षों से पीड़ित एवं आर्थिक तंगी झेल रहे शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतनमान मिलने की दिशा में सरकार के इस प्रयास से आशा की एक नई किरण जगी है।"

प्रो. राय श्रीपाल सिंह (प्राध्यापक): "सरकार के इस निर्णय से वर्षों से मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।"

आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल:

प्रो. सतेंद्र कुमार, प्रो. सुरेंद्र यादव, प्रो. आनंद प्रकाश, डॉ. प्रो. शंकर साह, प्रो. प्रसिद्ध कुमार, प्रो शुभम प्रकाश, प्रो रोहित भारती, डॉ. प्रो. श्री भगवान सिंह, प्रो. अनुपम सिन्हा एवं प्रो. मनीष भारती।

कॉलेज परिवार के सभी शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मियों ने एक स्वर में इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि दशकों पुरानी इस गंभीर समस्या का शीघ्र ही एक सम्मानजनक और स्थायी समाधान निकलेगा।


Comments

Popular posts from this blog

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !

केवी स्कूल की छात्रा रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिले कपड़े और बस्ता! -प्रो प्रसिद्ध कुमार।

नेउरा-दनियावाँ रेल खंड: क्या बाबूचक-मोहम्मदपुर में बनेगा 'शहीद जयगोविंद सिंह यादव रेलवे स्टेशन'?