कौन बनेगा दानापुर के देव? प्रसिद्ध यादव के साथ शेयर करें


बाबूचक, पटना।

किसके सर पर होगा ताज!

 रक्तरंजित भूमि!दानापुर की!

 
दुनिया को शून्य देने वालेआर्यभट्ट,, राजनीति के पुरोधा,ज्ञानी  चाणक्य, शिक्षाविद हरिनारायण मिश्रा,पेंटर की दुनिया के हस्ताक्षर  सुबोध गुप्ता,रंगकर्मियों, तपन घोष,नवाब आलम,जे पी मिश्रा, अनिल सिन्हा,चर्चित लेखक,उदय कुमार ,साहित्यकारों,पत्रकारों,अधिवक्ताओं,अधिकारियों,किसानों ,मजदूरों की पावन भूमि पर किसकी लग गयी नज़र!देश दुनिया में विख्यात दानापुर कैंटोमेंट, दानापुर रेल मंडल,गुरु गोविंद सिंह की हांडी, दियारा क्षेत्र,गांधी जी के ,भगत सिंह के,सुभाष चन्द्र बोस की, डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पावन चरण यहां स्पर्श हुए थे।
यहाँ राजनीति और वर्चस्व में सैकड़ों लोग कालकलवित हो गए।पुराने दिनों की याद करने मात्र से सिहरन होने लगता है।यहां हत्या के प्रमुख शिकार हुए लोगों में से निवर्तमान विधायक आशा सिन्हा के पति सत्यनारायण सिन्हा, आरएसएस भाजपा के स्तम्भ प्रोफेसर हृदयानंद पांडेय,जनता दल के नेता मास्टर अशोक यादव,परमानंद यादव,जनु यादव,रामइकबाल राय, एमएलसी रीतलाल यादव के बड़े भाई विजय यादव,गणेश यादव,पुकार यादव,विजय गोप,सोडा गोप,बिलू पासवान,राजकुमार पांडेय,लक्ष्मी पासवान,बद्री पासवान,नंद कुमार,अरुण सिन्हा, पवन सिंह,पुनीत गोप,पुदी गोप,घुघनी बिलू पासवान ,सदन पासवान आदि अनगिनत नाम हैं,जिनके खून से खगौल की भूमि रक्तरंजित हुई।दानापुर से बुद्धदेव यादव,रामलखन सिंह यादव, बिजेंद्र गोप,सिया देवी,विजय सिंह यादव,लालू यादव,डॉ रामानंद यादव से लेकर निवर्तमान विधायक आशा सिन्हा तक यादवों का दबदबा है।यही नही यहां के तीन नगर क्षेत्र दानापुर नगरपालिका, खगौल नगर परिषद,दानापुर कैंटोनमेंट पर भी यादवो काबिज़ हैं।स्व राजकिशोर यादव के परिजन,सुनील गोप के और दही गोप की दबदबा है।यहां से प्रतिद्वंद्वी पृथ्वीराज, अभय सिंह,राजकिशोर यादव,रामइकबाल राय, रीतलाल यादव,सचिदानंद सिंह,रविन्द्र राय  आदि किस्मत आजमा चुके हैं।एमएलसी रीतलाल यादव पटना पंचायती प्रकोष्ठ से बने हुए हैं।अब देखना है की कौन शांतिमय दानापुर बनाता है।
प्रसिद्ध यादव।

Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !