केवी स्कूल की छात्रा रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिले कपड़े और बस्ता! -प्रो प्रसिद्ध कुमार।
@खगौल (पटना)। केंद्रीय विद्यालय (KV) खगौल में 10वीं की छात्रा सपना कुमारी , पिता संजय कुमार, ( दानापुर रेलवे में कार्यरत ) के अचानक गायब होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दोपहर करीब 2 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर (लोको कॉलोनी) लौट रही छात्रा रास्ते से अचानक लापता हो गई। घटना की भयावहता तब सामने आई जब सघन खोजबीन के दौरान जमालुद्दीन चक स्थित केजी पेट्रोल पंप के आगे, रेलवे ट्रैक के किनारे घनी झाड़ियों से छात्रा की पैंट, फ्रॉक और किताबों से भरा बस्ता लावारिस हालत में बरामद हुआ। क्या है पूरा घटनाक्रम? सहेली से अलग होते ही अनहोनी: सपना दोपहर 2 बजे स्कूल से निकली और अपनी सहेली के साथ जमालुद्दीन चक तक आई। सहेली के अपने घर जाने के बाद सपना अकेले ही रेलवे ट्रैक पार कर लोको कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर की ओर बढ़ी। संसान रास्ता और घनी झाड़ियां: जिस रास्ते से छात्रा गुजरती थी, वह बेहद सुनसान है और रेलवे ट्रैक के दोनों ओर घने जंगल-झाड़ हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसी वीरान मोड़ का फायदा उठाकर किसी अप्रिय वारदात को अंजाम दिया गया है। परिजनों का बढ़ा खौ...

Comments
Post a Comment