सांसद रामकृपाल यादव ने दानापुर दियारा के बीच पक्के पुल की निर्माण के लिए संसद में उठाया आवाज।

 प्रदेश भाजपा नेता भाई सनोज यादव की पहल पर छः दिसंबर को सांसद रामकृपाल यादव जी ने दानापुर दियारा के लिए लोकसभा में पक्का पुल बनाने हेतु सवाल उठाए। रामकृपाल यादव ने दियारा के 8 पंचायतों की करीब 80000 हजार आबादी की पक्का पुल नही होने के कारण दुर्दशा बताई। यादव ने राजधानी से सटे होने के बावजूद भी दियारा वासी विपरीत परिस्थितियों में सुविधा विहीन होने के कारण असमय मौत की मुँह में चले जाते हैं। दियारा वासी की पीड़ा , कराह को संसद में मार्मिक ढंग से अवगत करवाया। भाजपा नेता सनोज यादव दियारा से दानापुर के बीच पक्का पुल के लिए सांसद और सरकार से लगातार गुहार लगाई और यह गुहार रामकृपाल यादव की आवाज बनकर संसद में सरकार को सुनाई दी। अब देखना है कि सरकार कितनी  तत्परता से  कायाकल्प करती है।



Comments

Popular posts from this blog

केवी स्कूल की छात्रा रास्ते से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिले कपड़े और बस्ता! -प्रो प्रसिद्ध कुमार।

रहना नहीं देश वीराना है: मिथिलेश सिंह को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि और एक संकल्प की शुरुआत !

अलविदा! एक जन-नेता का सफर हुआ पूरा: प्रोफेसर वसीमुल हक़ 'मुन्ना नेता' नहीं रहे !