5 साल के बच्चा छोड़ माँ लापता !/ प्रसिद्ध यादव।

              


     इतनी निष्ठुरता ,निर्दयता ...आय दिन इस तरह की खबरें मन को झकझोर देता है। शादीशुदा एक बच्चे की माँ घर और बच्चे छोड़कर किस परिस्थितियों में कहां भागी या किसके साथ भागी ।यह जांच का बिषय है और इसपर विशेष कुछ लिखना उचित नहीं है, लेकिन ऐसी घटनाओं से लोग अचंभित ही नहीं हैं, बल्कि चिंतित भी हैं।यह एक सामाजिक प्रदूषण है।युवाओं में मानसिक विकृति आ गई है।ऐसी घटनाओं में जितनी मुँह, उतनी बात होती है। मैं इस गाँव में गया हूँ। गंगा के तट पर  एक अहिल्या की पौराणिक काल की मन्दिर है, वहाँ के पुजारी ने बताया था कि यही पर श्रीराम के चरण रज से अहिल्या पत्थर से नारी बनी थी। इतना धार्मिक स्थल और गाँव में ऐसी घटना स्तब्ध कर देता है। अब घर से गुस्से में निकल गयी या कोई और बात थी,लेकिन कम से कम अपने बच्चे के प्रति दया आनी चाहिए थी।बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में एक मां अपने 5 साल के बेटे को छोड़ घर से गायब हो गई है। इससे बच्चे का अपने मां के बिना रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे की सेहत खराब न हो जाए। इस चिंता में परिजन मां को इधर-उधर रिश्तेदारों के यहां खोजा जा रहा है। लेकिन अभी तक महिला का कहीं पता नही चल पाया है।

इसके बाद पति ने औद्योगिक थाने में पत्नी की घर से अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं, जब से यह बात ग्रामीणों को पता चला है कि अपने मासूम को छोड़ मां फरार हो गई है तो मां की ममता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे है।

यह घटना बक्सर जिले के अहिरौली गांव की है। 28 मार्च की सुबह सिद्धार्थ चौबे की पत्नी प्रीति चौबे 27 वर्ष को सुबह घर मे न पाकर परिजन इधर उधर खोजने लगे।लोक लाज के डर से इस घटना की जनकारी पहले तो किसी को नहीं होने दी। लेकिन, जब काफी ढूंढने के बाद जब प्रीति नहीं मिली तो थाने में आवेदन दे दिया गया। इस बात की जानकारी आसपास और रिश्तेदार को ढूंढने में लग गए है। प्रीति घर से जाते वक्त जरूरी कपड़े , अपना शैक्षणिक प्रमाणपत्र के साथ अपने गहने भी लेकर चली गई है। इसकी जानकारी औद्योगिक थाने को लिखित में पति की ओर से दी गई है।

6 साल पहले सिद्धार्थ चौबे और प्रीति चौबे की शादी धूमधाम से हुई थी। इसके बाद एक बच्चा भी हुआ जो कि अब पांच साल का हो गया है। लेकिन, अचानक अपने पांच साल के मासूम को छोड़ गायब होने से लोग अचंभित हैं। लोगों का कहना है कि आज तक तो यहीं सुनते आए है कि माता कुमाता नहीं होती। लेकिन कलयुग ने दिखा दिया। औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस महिला का पता लगाने में जुटी हुई है। महिला अपने मासूम को छोड़ आखिर क्यों गायब हुई है। अलग-अलग बिंदुओं पर जांच चल रही है। उक्त महिला को सद्बुद्धि मिले की घर वापस आ जाये।


Comments

Popular posts from this blog

डीडीयू रेल मंडल में प्रमोशन में भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अधिकारी सहित 17 लोको पायलट गिरफ्तार !

जमालुद्दीन चक के पूर्व मुखिया उदय शंकर यादव नहीं रहे !

यूपीएससी में डायरेक्ट लेटरल एंट्री से बहाली !आरक्षण खत्म ! अब कौन धर्म खतरे में है !